पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्णिमा: सेठानी घाट पर आज शाम 7 बजे से होगी मां नर्मदा की महाआरती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिमा पर सोमवार शाम 7 बजे से सेठानी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती होगी। महाआरती समिति संयोजक प्रशांत दुबे (मुन्नू दुबे) ने बताया आचार्य घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में विप्र जनों द्वारा दशांक दानी, चवंर, कपूरदानी और मुख्य आरतियों से मां नर्मदा की महाआरती होगी। शाम 7:15 बजे से मां नर्मदा का पूजन एवं अभिषेक, 7:45 बजे से श्रीरामचरितमानस पाठ, शाम 8 बजे से मां नर्मदा की स्तुति, नर्मदाष्टक एवं महाआरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण होगा। मां नर्मदा की महाआरती हर पूर्णिमा को होती है।

खबरें और भी हैं...