उप मंडी में अब तक नहीं शुरू हुई गेहूं खरीदी की तैयारी
सोहागपुर| राज्य सरकार द्वारा 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर 29 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं।इन पर 13387 किसानों द्वारा गेहूं खरीदी के लिए अपने पंजीयन कराए गए हैं। लेकिन अब तक किसी भी खरीदी केंद्र पर गेहूं खरीदी की तैयारियां शुरू नहीं हुई है। स्थानीय उप मंडी परिसर में मंडी समिति द्वारा टीन शेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो कि अभी भी अधूरा है और कार्य को पूर्ण होने में ज्यादा वक्त लगेगा। पूरे परिसर में रेत गिट्टी सीमेंट एवं अन्य मटेरियल फैला हुआ है। ऐसे में किसानों को रुकने एवं अपने उपार्जन को रखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
शिव शंकर व्यास, फूड इंस्पेक्टर,