चादर और संदल के साथ निकाला जुलूस
बनखेड़ी| हजरत हाजी अब्दुल रहमान मस्त शाह सैलानी दरबार के 114 वां उर्स के मौके पर नगर में चादर और संदल के साथ जुलूस निकाला गया। नवीन पॉवर हाउस के पास से चल समारोह प्रारंभ किया। सैलानी दरबार के चाहने वालों ने 3 चादर और 11 संदल के साथ प्रमुख मार्ग से शनिवार शाम जुलूस निकालना प्रारंभ किया। नदी मोहल्ला पहुंचकर वाहनों के माध्यम से जुन्हेटा (बुढ़िया टोला) स्थित सैलानी दरबार पहुंचे। सैलानी दरबार में ग़ुस्ल के बाद चादर पेश की गई। सैलानी दरबार कमेटी ने आम लंगर की व्यवस्था गई। सुबह से ही जियारत करने वालों की तांता लगा रहा। जिसमें दूर-दूर से लोग दरबार पहुंचे।