पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूज्य सिंधी पंचायत: अध्यक्ष लालवानी ने महेश मिहानी काे किया निष्कासित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंधी कॉलोनी के संत कंवर राम सिंधु भवन में सिंधी समाज की पूज्य पंचायत ने सामान्य बैठक में प्रस्ताव पारित कर सामाजिक गतिविधियों से महेश मिहानी को निष्कासित कर दिया है। सोमवार को जारी बयान में पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष अशोक लालवानी ने यह जानकारी दी। लिखित पत्र में लालवानी का आरोप है कि महेश मिहानी ने सिंधी समाज की साधारण सभा में आकर वाद-विवाद किया। पदाधिकारियों से अपशब्द कहे। यह सभा होली पर्व एवं भगवान झूलेलाल जयंती महोत्सव मनाने के लिए बुलाई गई थी। पत्र में यह भी बताया गया कि पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव में महेश मिहानी को 33 वोट मिले थे जबकि अशोक लालवानी को 594 वोट प्राप्त हुए थे। बयान में लालवानी ने बताया शीघ्र ही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल आईजी, कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी, थाना प्रभारी एवं एसडीएम से मिलेगा। उन्हाेंने बताया कि मिहानी को सामाजिक गतिविधियों से बहिष्कृत किए जाने की जानकारी सेंट्रल पंचायत भोपाल के साथ ही प्रदेश की सभी पंचायत को पत्र लिखकर दी जाएगी।

दूसरी और सोमवार की शाम महेश मिहानी ने पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अशोक लालवानी, पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवानी व पूर्व सचिव कैलाश नवलानी पर धमकाने का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी को एक अावेदन भी दिया। उनका कहना था साधारण सभा में अगर कोई अपशब्दों का प्रयोग किया है तो पदाधिकारी प्रमाण दें।

खबरें और भी हैं...