पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे भाेपाल ने नर्मदापुरम काे 1 रन और यंग वाॅरयर ने जीअार इलेवन काे 17 रन से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगलिया मैदान पर पर चल रही क्रिकेट स्पर्धा, दाेनाें टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

बंगलिया मैदान पर अायाेजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियाेगिता में गुरुवार काे तीसरा अाैर चाैथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में यूथ क्रिकेट क्लब रेलवे भाेपाल ने नर्मदापुरम हाेशंगाबाद काे 1 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चाैंथे क्वार्टर फाइनल में यंग वाॅरयर ने जीअार इलेवन काे 17 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरा क्वार्टर फाइनल सुबह 10.30 बजे शुरू हुअा। मैच लेट शुरू हाेने के कारण कमेटी ने 18 अाेवराें का मैच खिलाया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्रिकेट क्लब रेलवे भाेपाल ने 6 विकेट पर 134 रन बनाए। जबाव में नर्मदापुरम हाेशंगाबाद के खिलाड़ी 133 रन बना पाए, अंतिम अाेवर की अंतिम गेंद पर सुपर अाेवर के लिए 1 रन अाैर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। लेकिन रन नहीं बन पाया अाैर टीम हार गई। विजेता टीम के करन कुशवाहा काे 41 रन बनाने पर मैन अाॅफ दाॅ मैच के लिए चुना गया। चाैंथा क्वार्टर फाइनल यंग वाॅरयर क्लब अाैर जीअार इलेवन के बीच हुअा। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग वाॅरयर ने 20 अाेवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। टीम की अाैर से सबसे अधिक 69 रन शेखू खान ने बनाए। जबाव में जीअार इलेवन 20 अाेवर में 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। टीम के उत्कर्ष पटेल ने 42 रन की पारी खेली। मैन अाॅफ दा मैच का पुरस्कार विजेता टीम के शेखू खान काे दिया गया।

नर्मदापुरम ने 9 विकेट खोकर 218 रन बनाए

हाेशंगाबाद| एमपीसीए क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंडर 22 परमानंद भाई पटेल ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन नर्मदापुरम संभाग टीम की पारी लड़खड़ाई। सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि शहडोल ने अपनी कल की पारी को आगे बढ़ाते हुए गुरूवार काे दूसरे दिन देवांश विश्वकर्मा के शतकीय पारी 123 की बदौलत 332 रन बनाए। नर्मदापुरम संभाग की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष मानकर ने 4 विकेट कार्तिक राजोरिया ने 3 विकेट ऋत्विक दीवान ने दो विकेट लिए इसके पश्चात नर्मदापुरम संभाग में अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए गुरुवार काे खेल समाप्त होने तक 9 विकेट खोकर 218 रन बना लिए थे। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन देशमुख ने सर्वाधिक 34 रन तथा ऋत्विक दीवान नाबाद 30 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। शहडोल की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम द्विवेदी रोशन केवट कुमार कार्तिकेय एवं वीरेंद्र गहरवार सभी ने दो-दो विकेट लिए मैच के तीसरे दिन का खेल शुक्रवार काे सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

इटारसी। क्रिकेट प्रतियाेगिता में गुरुवार काे तीसरा अाैर चाैंथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया।
खबरें और भी हैं...