रजक महासंघ ने मनाया होली िमलने समारोह
इटारसी| अखिल भारतीय रजक महासंघ ने हाेली पर अपना घर वृद्धाश्रम में तिलक हाेली मिलन समाराेह का अायाेजन किया। महासंघ के पदाधिकारियांे वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गाे काे तिलक लगाया अाैर उनका अाशीर्वाद प्राप्त किया। इस बीच उन्हींने फल वितरण भी किया। परंपरा अनुसार सभी पदाधिकारी समाज के उन परिवाराें में गुलाल लगाने पहुंचे जिनके परिवार में गमी हाे गई थी अाैर पहला त्याेहार था, शाेक-संतृप्त परिवाराें में गुलाल से तिलक लगाकर परंपरा का निर्वाहन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय रजक महासंघ के सचिव राजकुमार मालवीय, संजय बाथरी, कैलाश महाेबा, नीरज मालवीय, श्याम बाथरी, शुभम मालवीय, मनाेज मालवीय माैजूद थे।