किसानाें की समस्याओं काे लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने साैंपा ज्ञापन
सोहागपुर| राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा शुक्रवार को किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम के नाम आवेदन सौंपा है। आवेदन में किसानों की प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है।
इसमें प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बोनस की राशि 160 रुपए दिए जाने, सरकार द्वारा वचन पत्र में किए वादे अनुसार 2 लाख तक का कर्ज माफ किए जाने, रवि सीजन में खरीदी केंद्रों पर गेहूं की तुलाई के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने, आदिवासी अंचल पर काबिज किसानों को उस जमीन का मालिकाना हक दिए जाने के अलावा बिजली बिल वसूली में किसानों के साथ की जा रही सख्ती को रोके जाने एवं उप महाप्रबंधक द्वारा किसानों को बिल चुकाने के लिए मजबूर ना किए जाने की मांग की गई है।