गाली देने से मना किया ताे युवक के पेट में चाकू मारा, भर्ती
इटारसी| सोमलवाड़ा खुर्द गांव में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस युवक ने परिवार की महिलाअाें से गाली देने से मना किया था। तब अाराेपी ने उस पर चाकू से पेट पर वार कर दिया। गांव के कोटवार ने इस घटना की सूचना रामपुर थाने में दी। पुलिस काे दिए बयान में सोमलवाड़ा निवासी राजेश ने बताया कि शाम करीब सात बजे उसके घर के सामने मोहल्ले का श्रीप्रकाश अहिरवार शराब के नशे मंे पिता, मां व चाची को गालियां दे रहा था। वह गालिया देते हुए साहू की किराना दुकान के सामने चला गया। वहां पर भी वह गालियां बक रहा था। तब मैं उसके पास आकर समझाने लगा कि गाली मत दे। इस दौरान अाराेपी श्रीप्रकाश अहिरवार ने अपने पेंट की जेब से चाकू निकाला और पेट में मारकर भाग गया। घायल इटारसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।