समाज की ताकत नारी शक्ति का सम्मान
होशंगाबाद/इटारसी| समाजसेवा, राजनीति, शासकीय सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं का रविवार को महिला दिवस पर सम्मान किया गया। जिले में जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने आयोजन कर नारी शक्ति की ताकत बताई। महिला बाल विकास विभाग ने नर्मदा कॉलेज परिसर में महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। कई संगठनों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया।
बैठक में महिला पदाधिकारियाें का किया सम्मान
हाेशंगाबाद | अखिल भारतीय ग्वाल महासभा की महिला अाैर पुरुष इकाई की मासिक बैठक निजी गार्डन में हुई। इस अवसर पर समाज की महिला पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष रजनी शंकर सफा, प्रदेश प्रधान महासचिव महिला इकाई प्रभा महेंद्र रियार, गंगा रियार, शीला सरहा का सम्मान किया गया। बैठक में 26 जुलाई को राष्ट्रीय प्रबुद्ध जन महापंचायत का अायाेजन करने का निर्णय भी लिया गया।
मुस्कुराइए इंडिया फाउंडेशन और रोटरी क्लब ने किया 56 महिलाओं का सम्मान
कल्चुरी समाज : महिला दिवस पर महिलाअाें का किया सम्मान
वी क्लब मातृशक्ति क्लब लेगा बच्चियाें की शिक्षा की जिम्मेदारी
इधर, महिलाओं के लिए कराई प्रतियोगिताएं, दिए उपहार
{संस्था : महिला सेवा दल { ये रहे मौजूद: स्वाति विवेक गौर, मंजुला महोबिया, सरिता बानखेड़े, पुष्पलता जयसवाल, प्रिया, सरोज, रंजना सहित अन्य उपस्थित रहीं।
इटारसी| समाजसेवा, राजनीति, शासकीय सेवा सहित विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत 56 महिलाअाें का सम्मान न्यास काॅलाेनी के वृंदावन गार्डन मंें किया गया। यह अायाेजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुस्कुराइए इंडिया फाउंडेशन और राेटरी क्लब ने किया। मुस्कान संस्था के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन ने घोषणा की कि अगले सत्र में करीब 200 महिलाओं को निशुल्क सिलाई, कढाई, बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि समाज में आए बदलाव के बाद महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हमें महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलकर उन्हें आगे लाना होगा। इस अवसर पर निसर्ग फाउंडेशन की निधि चतुर्वेदी, पार्षद अमृता ठाकुर, मनीष ठाकुर, मनोज बडकुर, पंकज गोयल, जसवीर सिंह छाबड़ा मौजूद थे।
महिला बाल विकास ने नर्मदा कॉलेज परिसर में महिलाओं का सम्मान किया।
संस्था : माथुर वैश्य समाज महिला संगठन
संस्था : कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला संगठन।
हाेशंगाबाद| कल्चुरी समाज के महिला मंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व पार्षद सुशीला चौकसे का सम्मान किया। इस अवसर पर सीमा विजय चौकसे, वन्दना, कविता, सीमा, रानू, मधु, मोहिनी, मोना, प्रियंका, कल्पना, स्वाति, मंजू, डॉली, सीमा, नितिका, हीरा, शोभा अाेर सदस्य उपस्थित रहीं। हाेशंगाबाद. महिला सेवा दल की स्वाति विवेक गौर ने काम काजी महिलाअाें अाैर गृहिणियाें काे फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंजुला महोबिया, सरिता वानखेडे, पुष्पलता जपयसवाल, प्रिया, सरोज, रंजना अाैर सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हाेशंगाबाद| वी क्लब मातृशक्ति होशंगाबाद ने महिला दिवस उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया। क्लब संरक्षक माया नाराेलिया ने बताया- हर सदस्य एक जरूरतमंद बच्ची की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष शर्मिला गौर, सचिव ममता तोमर, कोषाध्यक्ष शिप्रा ठाकुर डिस्ट्रिक्ट कोआॅर्डिनेटर जयबाला निगम, विमला यदुवंशी, हीरामणि भावसार, गिरजेश मिश्रा सुचित्रा यादव, बेला मालवीय, फूलवती बामालिया, तरुणा गौर, क्षमा मालवीय, सविता दीवान, सुषमा सराठे, सिद्धि सराठे, मनीषा सराठे, ईशु सराठे उपस्थित थीं।