राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 मार्च को होगी
होशंगाबाद| जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 मार्च को 11 बजे कलेक्टाेरेट कार्यालय सभाकक्ष में हाेगी। बैठक में कलेक्टर धनंजय सिंह लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, राजस्व न्यायालयवार प्रकरणो, डायवर्सन, नजूल से संबंधित कार्यों की जिलेवार/ राजस्व न्यायालयवार, वेब जीआईएस के माध्यम से खसरे में अमल, विभिन्न मदो में राजस्व वसूली, पीएम किसान आदि प्रकरणो की समीक्षा करेंगे।