सड़क हादसा : पति की माैत, पत्नी गंभीर व 2 बेटी घायल
हाेशंगाबाद| इटारसी के मेहरागांव के पास बाइक और कार की टक्कर में खुटवासा निवासी दिनेश असवारे (40) की माैत हाे गई। घटना में प|ी दुर्गा असवारे (35), बेटी डाली (10) अाैर जिया (9) भी घायल हुए हैं। प|ी दुर्गा असवारे की भी हालत गंभीर है, उसकी कमर में गंभीर चाेट अाई है। मृतक दिनेश के भाई महेश असवारे ने बताया कि खुटवासा गांव से इटारसी की अाेर जाते समय हादसा हुअा है कैसे हुअा इसका पता नहीं लगा। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे है। दिनेश असवारे छाेटा भाई है बहू अाैर बच्चियाें काे चाेट अाई है। जिला अस्पताल के बाद दुर्गा काे निजी अस्पताल में भर्ती किया है। डाेलरिया थाना प्रभारी हेमलता कुशवाह ने बताया एक्सीडेंट हुअा था, लेकिन इसकी सूचना हाेशंगाबाद से मिली थी हादसा कैसे हुअा इसकी जानकारी नहीं है। शाम तक काेई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।