लापरवाह वाहन चालकों से वसूला 28 हजार रुपए का जुर्माना, आज भी पुलिस करेगी चैकिंग
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में दी जानकारी
विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम महुआ खेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को पोषण पखवाड़ा के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कराए गए। जिसमें गांव के सरपंच सचिव की उपस्थिति में ग्रामवासियों को खाद विविधता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आए ग्रामीणों को ऊपरी आहार एवं पोषण जागरूकता पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक आस्था शिवहरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिया भार्गव, पूनम पटेल आदि मौजूद थीं।
मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
भास्कर संवाददाता| बनखेड़ी
नगरीय एवं पंचायती क्षेत्रवार मतदाता सूची को अपडेट करने के उद्देश्य से रविवार को जनपद पंचायत सभागार में मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विलोपन, संसोधन एवं स्थानांतरण सूची के आवश्यक नियमों का अवलोकन एवं शुद्धिकरण की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर उमाकांत मिश्रा एवं अरविंद सराठे ने बताया प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद पंचायती एवं नगर के वार्ड बार मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए प्रशिक्षण दिया। 1 जनवरी की स्थिति में विलोपन सूची में विधानसभा एवं संसदीय क्षेत्र मतदाता सूची से मिलान करने के बाद विवाह या मृत्यु होने वाले मतदाताओं को हटाना है। जिन मतदाताओं ने विधानसभा या संसदीय मतदातासूची में जन्मतिथि, फोटो, पता आदि में संशोधन कराया था उनका संशोधन सूची में सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार से स्थानांतरण करने वाले मतदाताओं का विधानसभा एवं संसदीय मतदाता सूची से सत्यापन करना है। प्राधिकृत कर्मचारियों से प्राप्त सूची को 16 मार्च तक पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना है। इसके बाद दावा आपत्ति बुलाएं जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान नायब तहसीलदार निधि लोधी, वंदना सिंह सहित अनेक प्रशिक्षित उपस्थित रहे।
माॅर्निंग ग्रुप के सदस्यों ने वृद्धाश्रम जाकर किया बुजुर्गों काे सम्मानित
हाेशंगाबाद| हाेली पर शहर के माॅर्निंग ग्रुप के सदस्याें ने वृद्धा अाश्रम पहुंचकर साेमवार काे हाेली पर्व मनाया। एडवोकेट शैलेंद्र गाैर ने बताया कि वृद्धजनाें के साथ हाेली पर्व की खुशियां बांटी। सदस्याें ने वृद्धजनों का सम्मान किया एवं आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
काॅलेज छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र बांटे
भास्कर संवाददाता| इटारसी
शासकीय एमजीएम पीजी महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अल्पावधि रोजगारोन्मुखी टेली प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे गए। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डाॅ. राकेश तिवारी ने व्यावसायिक दौर में टेली की महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय नें आने वाले समय में प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला आयोजित करने की कार्ययोजना बताई। सीए गौरव साहू और सम्राट तिवारी ने कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना की। प्रकोष्ठ के प्रभारी डाॅ. पीके अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण में 79 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
इटारसी स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान
भास्कर संवाददाता| इटारसी
इटारसी स्टेशन पर नव अभ्युदय संस्था ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। संस्था अध्यक्ष सुमन सिंह ने महिलाअाें से कहा कि अपने परिवार और बच्चों को संस्कार देना न भूलें, नहीं तो आने वाली पीढ़ी आपको नकार देगी। इस अवसर पर रजनी, उमा राठौर का सम्मान इटारसी के आरपीएफ के देवेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, निधि चौकसे ने टीका लगाकर, नारियल, फूल और गिफ्ट देकर किया। समिति से सोनिका कनोजिया, अंकिता मेहरा, सुष्मिता मेहरा, शीतल मालवीय, गौ सेवक लखन यादव और मोहनीश मंगावरिया उपस्थित थे। दूसरी अाेर साईं फॉर्च्यून सिटी फेस-2 में महिला सम्मान समारोह किया गया। काॅलाेनी वेलफेयर सोसायटी ने राजकुमारी और विद्या को स्मृति चिह्न दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हाईवे रोड की 1 किमी की सीमा में बने दर्जनों जानलेवा गड्ढे
भास्कर संवाददाता| सोहागपुर
स्टेट हाईवे रोड पर तहसील कार्यालय के सामने करीब 200 वर्ग फीट में एक बड़ा सा गड्ढा बन गया है। गड्ढे के आसपास की गिट्टी एवं डामर उखड़ गया है। रोड का टॉप उखड़ने के बाद रोड के नीचे डाले गए बोल्डर दिखाई देने लगे हैं। हाईवे रोड के गड्ढों से अनजान लोग इनमें फंसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा गड्ढों को भरवाने का काम नहीं कराया जा रहा है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन भी किसी बड़े हादसे या दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। गौरतलब है कि स्थानीय शिव मंदिर से लेकर नया बस स्टैंड तक करीब 1 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे रोड की हालत अत्यंत खराब है और यही रोड शहर से जुड़ा हुआ है आज की हालत में रोड में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं रोड का टॉप उखड़ गया है और नीचे रोड बनाते समय डाले गाय बोल्डर दिखाई देने लगे हैं अनजान लोग हाईवे रोड के गड्ढों में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
ग्रामवासी खेत सिंह रघुवंशी ने बताया कि वह गड्ढे में फंस कर घायल हो चुके हैं रोड पर से गुजरते समय जानलेवा गड्ढे को देखकर मन में पुरानी घटना को लेकर भय भर जाता है।
आज देश में हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं : अवस्थी
भास्कर संवाददाता| सिवनीमालवा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्व ब्राह्मण महिला समाज सिवनी बानापुरा के द्वारा महिला संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में महिला समाज की महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर दीपाली अवस्थी ने कहा कि समाज में महिलाएं आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही है। अध्यक्ष चंचल शास्त्री ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलना चाहिए ताकि आत्मनिर्भर हो सके अधिवक्ता सोनू पाठक ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डिप्टी भारद्वाज, पूर्णिमा जोशी, सीमा पराशर, शुभा मिश्र, सुषमा शास्त्री, रेणु चन्द्रायण ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष चंचल शास्त्री, सचिव दीपाली अवस्थी, संरक्षक रेखा शर्मा, सोनू पाठक, पूजा पंचारिया, रश्मि पुरोहित, जूही दिवान, शर्मिला दुबे, संगीता दुबे, सीमा शर्मा, अनिता पाठक, सरिता शर्मा, सुधा पंचारिया, उषा तिवारी, शशि तिवारी, अर्चना पालीवाल, ज्योति पाठक, किरण तिवारी, कृष्ण चौबे, सरिता शर्मा आदि मौजूद थे।
आंगन या छत पर उगाएं जैविक फसल, रासायनिक तत्वों से मिलेगा छुटकारा
भास्कर संवाददाता| बनखेड़ी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जनपद पंचायत सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों ने घर के आंगन या छत पर किचिन गार्डन बनाने की सलाह दी। पोषण तत्व देने वाली फसलों को जैविक खाद से उत्पादन करने का महत्व बताया। जैविक खेती के लाभ, रसायनिक खेती के नुकसान, नरवाई में आग लगाने के दुष्परिणाम आदि को समझाया। पर्यवेक्षक विद्या पाठक ने बताया महिलाओं की समाज में स्थिति सुधारने के लिए महिला-पुरुष में समानता का अधिकार होना चाहिए। गृह वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा पांडे ने बताया जो खाओ वो उगाओ और वो उगाओ जो खाओ के आधार पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि घरेलू आवश्यकता के आधार पर हमें जैविक खेती का उपयोग करना चाहिए। जिसमें हम अपने आंगन एवं छत पर जैविक तत्वों से भरपूर फसल का उत्पादन कर सकते है। जो हमें ताजी और रासायनिक से विहीन मिलेगी। साग-सब्जी पर होने वाले आर्थिक खर्चों से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान जपं सीईओ पूजा गुप्ता, नायब तहसीलदार निधि लोधी, वंदना सिंह, ब्रजेश नामदेव, संजीव गर्ग, केएस गुर्जर सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रही।
आस्था मंच ने बच्चों के साथ मनाया महिला दिवस
सिवनीमालवा| आस्था मंच की महिलाओं ने दूधिया बड़ पहुंचकर बच्चों के साथ महिला दिवस मनाया। मंच की महिलाओं ने बच्चों के साथ गेम्स खेले, बच्चों को पिचकारी खेल-खिलौने कोल्ड ड्रिंक बिस्कुट वितरित किए। मंच की सदस्यों में नीरू राठी, मुक्ता अग्रवाल, प्रीति गोयल, रूचि रघुवंशी, पम्मी ठाकुर सहित महिला मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी ने समाज में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। सभी ने बच्चियों को अच्छी शिक्षा दिलाने की बात कही।
महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक
भास्कर संवाददाता| पिपरिया
महिला दिवस पर शहरी और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ए जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं को सम्मानित कर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं ने होली मिलन भी मनाया और एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद पिपरिया द्वारा को शकुंतला राजोरिया की अध्यक्षता में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिलाओं ने राधा कृष्ण की झांकी सजाकर उनके साथ फूलों की होली खेली। नीना कौशिक, अभिलाषा शर्मा, जयश्री पचौरी, ऊषा शर्मा, अर्चना भार्गव, अर्चना दुबे, आशा दुबे, माधुरी द्विवेदी आदि कार्यक्रम को सफल बनाया। महाराणा प्रताप वॉर्ड सांडिया रोड पर स्थित गायत्री मंदिर में महिला दिवस पर पूर्व पार्षद कैलाश चौरसिया ने महिलाओं को पुष्प गुच्छ, मीठा, फल एवं महिला श्रृंगार सामग्री भेंटकर महिलाओं को जागरूक होने का संदेश दिया। लक्ष्मी बाई कोरी, संगीता स्थापक, द्विवेदी मैडम, आस्था माहेश्वरी, सीमा पटेल, विनती मंडलोई, हार्दिक चौरसिया, कैलाश चौरसिया, गणेश मंडलोई, प्रभा चौरसिया, कृष्णा चौरसिया, गायत्री शक्तिपीठ से जुड़ी महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थीं। नपा द्वारा पंडित दीनदयाल पार्क में महिला दिवस पर स्व सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया गया। इसी के साथ महिलाओं ने होली मिलन भी मनाया। मटकुली के मोहगांव में पोषण आहार पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई। स्थानीय ग्रामीणों को को पोषण आहार से जुड़ी जानकारी देते हुए कुपोषण के लक्षण बताए। शासन के द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता उइके, लक्ष्मी, सुखवती उइके सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
आरटीओ की वेबसाइट पर कर रहे वाहनों के नंबरों की चैकिंग, होगी सख्त कार्रवाई
अलग-अलग कारण
पुलिस जब भी वाहन चेकिंग शुरु करती है तो पकड़े गए वाहन चालकों के द्वारा पुलिस को कई तरह के कारण गिनाए जाते हैं जिनमें सबसे ज्यादा बताया जाने वाला कारण होता है कि हम डॉक्टर के पास जा रहे हैं। या किसी बीमार को लेकर जा रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस बीमार को ऑटो से भिजवाने की व्यवस्था कर देती है लेकिन वाहन चालक से कहा जाता है चालानी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान कई लोग बताते हैं कि हम शासकीय कार्य से जा रहे हैं। टीआई ने कहा ऐसे लोगों से हम केवल यह पूछते हैं कि क्या शासन ने आपको कहा है कि यातायात नियमों का पालन न करते हुए वाहन चलाएं।
दिल्ली में हिंसा फैलाने वालों को हो कड़ी सजा, हिंदू सेना ने सौंपा ज्ञापन
सिवनीमालवा| विगत दिनों हुई दिल्ली हिंसा के आरोपियों के ऊपर देशद्रोह का केस चलाए जाने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार महिमा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया कि दिल्ली हिंसा में बेगुनाहों पर गोली चलाई गई, उनके अपराधियों पर देशद्रोह का केस चलाया जाए और सीबीआई जांच कराकर उन्हें सख्त सजा दी जाए। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कल्लू राठौर, जानू देवड़ा, सुधीर साध, मोहित शुक्ला, सुजीत यदुवंशी, शिवम गौर, नितेश राठौर, मोहित अरविंद यदुवंशी, बसंत यदुवंशी, विवेक राज विश्वकर्मा, चंदन लववंशी, पंकज बंजारे, तनुज लोवंशी, पवन मेहरा आदि उपस्थित थे।
7 जून को निकाह सम्मेलन, 16 मई तक होगा रजिस्ट्रेशन
बनखेड़ी| सलामिया चिश्तिया मदरसा ने रविवार को मुस्लिम जमात की बैठक का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य उद्देश्य हर वर्ष के भांति इस साल भी सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन होगा। सदर मोहम्मद सोहराब ने बताया फिजूल खर्ची को रोकने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 7 जून को सामूहिक निकाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विवाह योग्य निर्धारित युवक-युवती जोड़े का रजिस्ट्रेशन 16 मई तक होगा। सम्मेलन में निकाह करने वाले जोड़ों मुख्यमंत्री निकाह योजना से मिलने वाले लाभों से लाभांवित होंगे।
राष्ट्रीय किसान मजदूरसंघ की बैठक संपन्न
सिवनीमालवा| राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ को बैठक कृषि मंडी बानापुरा में कृषक विश्राम गृह में हुई। इसमें किसान क्रांति यात्रा 4-5मार्च की समीक्षा की गई। आगामी संगठन का विस्तार, परिवार मिलन कार्यक्रम, प्रशिक्षण वर्ग, होली मिलन, दाल बाटी, भोपाल आंदोलन की तैयारी कर रणनीति बनाई गई। इसमें समय दानी कार्यकर्ता तैयार करना आदि विषय निकलकर अाए। बैठक में ब्लाॅक कार्यकारिणी गठित की गई। इसमेें शिव रघुवंशी नगर अध्यक्ष, कपिल जाट ब्लॉक अध्यक्ष,जयप्रकाश रघुबंशी ब्लॉक संयोजक, युवा सेना अध्यक्ष, कमलेश गौर कोषाध्यक्ष, संजय गौर मीडिया प्रभारी, बृजकिशोर रघुबंशी ब्लॉक कार्यकारणी, अजय रघुबंशी, जयदीप गौर, चंद्रशेखर जाट सोनू रघुवंशी, रंजीत रघुबंशी ,संतोष रघुवंशी बलॉक मंत्री, संजय रघुवंशी, निरंजन रघुवंशी, देवेंद्र, राहुल सिरोही ,बलॉक संयोजक, नवीन गौर नगर संयोजक का पदभार दिया गया ।
खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, मौत
सोहागपुर| माछा निवासी एक किसान की रविवार को सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने बताया की मुन्नालाल पिता सुंदरलाल राजपूत (52) माछा को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया था। उनकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित के परिजन व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर आए थे जिसका मेमो तैयार करके डॉक्टर द्वारा पुलिस थाने भेजा गया उसके बाद पंचनामा की कार्यवाई हुई पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है और मामले की विवेचना जारी है।
जगह-जगह होली पर्व का दिखा उत्साह
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खेली होली
अभाविप ने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया
पहल : पिरामिड बनाकर ग्रामीणों को दी खाद विविधता की जानकारी
पार्किंग नहीं, जब्त वाहन हैं...
होलिका दहन के िलए बच्चों ने बनाई होली
इंडियन आर्मी में चयनित छात्रों को किया सम्मान
भास्कर संवाददाता| पिपरिया
थाना मंगलवारा पुलिस ने सोमवार सुबह यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने 63 वाहनों पर कार्रवाई कर 28 हजार 250 रुपए का चालान वसूला। मंगलवारा टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट में नंबर दर्ज होता है। उस नंबर का पूरा रिकॉर्ड ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर मौजूद रहता है। पुलिस के द्वारा चेकिंग में जिन वाहनों को पकड़ा जा रहा है, उनके नंबर की जांच तत्काल ट्रांसपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर जाकर की जा रही है। इसी जांच में पुलिस को शक है कि वाहन पर जो नंबर लिखा है वह संबंधित वाहन का ना होकर किसी अन्य वाहन का हो सकता है। टीआई ने कहा हम यह जानना चाहते हैं कि असली नंबर क्या है। इसके बारे में संबंधित बाइक चालक से पूछताछ की जाएगी।
बनखेड़ी। प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर।
गड्ढ़ों से दुर्घटना का अंदेशा, प्रशासन अनजान
सिवनीमालवा में ब्राह्मण महिला मंडल ने आयोजित की महिला संगोष्ठी
माखननगर| परियोजना की आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण पखवाड़े के अंतर्गत परियोजना अधिकारी द्वारा पोषण आहार संबंधी जानकारी दी। वहीं बच्चों के साथ गुलाल होली खेली गई। बच्चों को होली से जुड़ी हुई पौराणिक कहानी बताई गई और होली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।
पिपरिया | शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का पुतला जलाकर नाराजगी जताई। अभाविप के अध्यक्ष किशन चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में जो योजनाएं थी वर्तमान सरकार में उन्हें बंद कर दिया है। इसी नाराजगी के चलते अभाविप के द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी का पुतला दहन किया गया है। इस अवसर पर चौबे के साथ नगर मंत्री राज श्रीवास, सीताराम पटेल, दीपक राय, रजनी सोमवंशी, राजा पटेल, ऋषभ व्यास, अभिजीत व्यास, आशुतोष शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बनखेड़ी। कार्यशाला के दौरान जानकारी से अवगत कराते विशेषज्ञ।
कृषि विज्ञान केंद्र ने जनपद पंचायत सभागार में किया कार्यशाला का आयोजन
सोहागपुर। ग्राम महुआ खेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम।
ग्राम महुआ खेड़ा में पोषण पखवाड़ा के दूसरे दिन हुए कई कार्यक्रम
पिपरिया। सर्व ब्राह्मण महिला परिषद ने महिला दिवस और होली मिलन मनाया।
आयोजन }होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर सजाई राधा कृष्ण की झांकी, खेली फूलों की होली
यह लापरवाही आम बात
शहर में इसके पहले भी वाहन चेकिंग की गई है। बिना लाइसेंस, बिना बीमा के मनमाने ढंग से वाहन चलाने के लोग आदी हैं। पकड़े गए लोग अक्सर पुलिस पर दबाव बनाकर वाहन को छुड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन अपनी खामी को सुधारने की कोशिश नहीं की जाती। होली पर वाहन चेकिंग के लिए पुलिस ने पूरे शहर में स्थान चिन्हित कर लिए हैं जहां पर पुलिस टीम वाहनों को रोककर कागजात की जांच करेगी। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति शराब या किसी और प्रकार का नशा कर वाहन चलाते पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अलग की जाएगी।
सिवनीमालवा। होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला बच्चे स्कूलों की छुट्टी लग जाने के चलते होली खेलने को बेताब है, तो युवा भी होली का त्योहार अनोखे अंदाज में मनाने को लेकर उत्सुक नजर आ रहे है। ऐसा ही नजारा तहसील कार्यालय के सामने स्थित साईं नगर में नजर आया। जहाँ होलिका दहन स्थल पर लड़कियां जहां रंगोली बना रही थी तो वही लड़के सजावट करने मे व्यस्त थे। सभी ने बताया कि होली का त्योहार ही ऐसा त्योहार है, जो हम सब मिलकर मनाते है।
माखननगर| माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय में क्षेत्र से इंडियन आर्मी में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्राचार्य आरके चौकीकर एवं एनसीसी अधिकारी आईएस कनेश द्वारा अभिषेक यादव, रोहित यादव, शुभम यादव, तरुण यादव, गौतम राजपूत, अरविंद यादव, रोहित पाल, शुभम पाल, अमित यादव एवं आकाश यादव को ट्रॉफी व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुनाल मेहरा, रजत बघेल, आशीष मनोतिया, प्रशांत शर्मा, कशिष कांसलीवाल, साक्षी सेजल के द्वारा तिलक एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ व विधार्थीगण उपस्थित रहे।
15
, होशंगाबाद, मंगलवार, 10 मार्च, 2020