साहू समाज की महिलाएं सम्मानित
कृष्ण और राधा के साथ फूलों की हाेली खेली
इटारसी| कान्यकुब्ज परिवार ने साेमवार काे होली की पूर्व संध्या पर मासिक बैठक अायाेजित की अाैर बैठक के बाद फाग महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में जबलपुर से आए कलाकार पुनीत लांझे अाैर अनिता तिवारी ने गणेश स्तुति, मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपस्थित लाेगाें ने भगवान कृष्ण और राधा के साथ फूलों की हाेली खेली। कान्यकुब्ज महिला मंडल ने लाेक-गीतों पर नृत्य किया।
राज्यस्तरीय गायन प्रतियोगिता के लिए हुई बैठक
इटारसी| राज्य स्तरीय गायन प्रतियाेगिता के लिए साेमवार काे बैठक हुई। इसमें शहर की अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका अनिता खंडेलवाल ने बताया स्वरसंगम संगीत विद्यालय और श्रीकान्हा फाउंडेशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता हाेगी। इसके लिए 4 और 5 अप्रैल को भरत मंदिर के सामने तीन वर्गाें में कलाकार अाॅडिशन दे सकेंगे।
एकल गायन में अर्पणा, नृत्य में भानुप्रिया प्रथम रहीं
इटारसी| शासकीय एमजीएम पीजी महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव तरंग के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियाें काे पुरस्कार बांटे गए। एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम अर्पणा शुक्ला, द्वितीय मोनिका केवट व तृतीय ग्लोरी निधि पन्ना रहीं। एकल नृत्य में भानु प्रिया प्रथम, द्वितीय सौरभ कोरी व अनिकेत, तृतीय रेशमा खान रहीं। समूह नृत्य में प्रथम सुमन परते व आरती बारस्कर रहीं। द्वितीय स्थान पर राहुल धुर्वे, शालिनी बरखने, दीपक धुर्वे, आरती मेहरा, सुमन समूह रहा। तृतीय स्थान पर सौरभ कोरी, अश्वनी बाबरिया समूह रहा। इस अवसर पर वर्ष भर हुई गतिविधियों के विजयी प्रतिभागियों एवं एनसीसी, एनएसएस, युवा उत्सव, मतदान जागरूकता एवं खेलकूद विधाओं की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया।
महिलाअाें के लिए लायंस पंख ने किया हास्य कवि सम्मेलन
रेलवे की महिला लाेकाे पायलेट का किया सम्मान
चौरसिया लेडिस क्लब ने किया दाे महिलाओं का सम्मान
होशंगाबाद| साहू समाज के नारी सशक्तिकरण संगठन ने महिला दिवस मनाया। नगर महिला अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व अध्यक्ष उर्मिला साहू, अनिता साहू सहित अन्य सदस्यों ने कर्मा जयंती महोत्सव पर चर्चा की। इस दौरान शशि साहू, ज्योति गोल्हानी, रश्मि साहू, रेखा सेठ, सची साहू सहित अन्य मौजूद रहीं।
इटारसी| लायंस क्लब इटारसी पंख ने अाॅडिटाेरियम में हास्य कवि सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया। यह अायाेजन केवल महिलाओं के लिए था। कवि सम्मेलन में राजेंद्र मालवीय आलसी, मुकेश शांडिल्य, गौरीशंकर धाकड़ एवं ममता वाजपेई ने रचनाएं सुनाईं। कवियों ने हास्य रस के साथ वीर एवं श्रंगार रस भी बिखेरा। इस अवसर पर क्लब ने सामाजिक क्षेत्र में पहचान बनाने वाली महिलाओं का सम्मान किया। इनमें क्लब की जोन चेयरपर्सन राज सैनी, चार्टर प्रेसिडेंट प्रीति दुबे एवं गाइडिंग लायन इंदु चौरसिया शामिल है। क्लब की सदस्यों ने उत्तराधिकारी कौन? नाटक का मंचन किया। बेटी के जन्म से विवाह तक पर आधारित एक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। क्लब अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने शासकीय गर्ल्स स्कूल सूरजगंज में पंख सखियों की ओर से बालिकाओं के लिए वाटर कूलर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप में कावेरी देवी अग्रवाल, डॉ शीतल दयाल, किरण तिवारी, माधवी मिश्रा, कृष्णा चांडक, ज्योति खंडेलवाल, इंद्रा तिवारी, पूनम चेलानी माैजूद थीं।
हाेशंगाबाद| इटारसी रेलवे में पदस्थ वरिष्ठ महिला लाेकाे पायलेट वंदना यादव सहित अन्य महिला रेल कर्मचारियाें का महिला दिवस पर भाेपाल कार्यालय में सम्मान हुअा। हाेशंगाबाद की शांति नगर काॅलाेनी निवासी वंदना ने बताया उन्हाेंने 2012 में रेलवे ग्रुप डी मंे नाैकरी ज्वाइन की थी। इसके बाद विभाग में रहते हुए ही उन्हाेंने परीक्षा की तैयारी की। इसके बाद 2017 में उनका चयन रेलवे लाेकाे पायलेट के ताैर पर हुअा।
इटारसी| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आदर्श चौरसिया लेडिस क्लब ने कर्मठ महिलाओं का शॉल, श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। इनमें स्टेशन पर कुली रामवती बाई एवं काॅफी क्लब कैंटीन का संचालन करने वाली मंजू सोनी शामिल हैं। क्लब की अध्यक्ष इंदु चौरसिया ने बताया कि दोनों महिलाएं विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए अात्मनिर्भर बनी हैं। इस अवसर पर सचिव गीतांजली चौरसिया, सहसचिव संतोष, कोषाध्यक्ष मंजूलता, सह कोषाध्यक्ष रीता चौरसिया, उपाध्यक्ष अनिता चौरसिया, डायरेक्टर मधु चौरसिया, आशा, रचना चौरसिया, श्वेता चौरसिया, चंदा चौरसिया, अर्चन चौरसिया, मीन चौरसिया व समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।