पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साहू समाज ने कर्मा जंयती को लेकर बनाई रूपरेखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माखननगर| जिला साहू समाज की बैठक ग्राम आरी के राम जानकी मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें समाज के सभी लोगों द्वारा आगामी 20 मार्च को कर्मा जयंती के आयोजन की रुपरेखा पर चर्चा की गई। आयोजन में शाम 5 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी एवं शाम 6 बजे खिचड़ी का वितरण किया जाएगा एवं शाम 7 बजे से आराध्य मां कर्मा देवी जी की पूजन शुरू होगी और रात्रि 8 बजे भंडारा चालू होगा। बैठक में वरिष्ठों द्वारा साहू समाज के युवाओं को कार्यक्रम संपन्न कराने की जवाबदारी सौंपी गई। बैठक में अशोक सेठ, रामेश्वर सेठ, विजय साहू, देवेंद्र साहू, गौरव सेठ, किसान केशव साहू, सोनू साहू, लल्ली साहू, शिव प्रसाद साहू, गौरी शंकर साहू, सुभाष साहू, आदि उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...