- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News Sand Ghat Student Killed By Drowning In Narmada All Four Homeguards Were On The Stairway Instead Of The River Bank
रेत घाट : नर्मदा में डूबने से छात्र की मौत; नदी किनारे की जगह दूर सीढ़ी पर थे चारों होमगार्ड
नर्मदा का पाेस्ट अाॅफिस घाट (रेत घाट) पर सरकारी लापरवाही से दसवीं के छात्र तुषार खत्री की डूबने से मौत हो गई। यहां तैनात चारों होमगार्ड नदी में निगरानी के बजाय दूर सीढ़ी पर थे। साथियों ने चिल्ला-पुकार की तब होमगार्ड आए लेकिन गहरे पानी में जाने से छात्र को नहीं बचाया जा सका। तुषार सिंधी काॅलाेनी निवासी किराना व्यापारी रामलाल खत्री का बेटा था। 11 मार्च को वह 16वां जन्मदिन मनाने वाला था, 12 मार्च को दसवीं का बाेर्ड पेपर भी था।
करीबियों ने बताया धुलेंडी के दिन काे तुषार घर पर बिना बताए चार दाेस्ताें ईशु, सजल सत्या, लक्ष्य खत्री, भावेश ललवानी के साथ घाट पर सुबह 9 बजे बाॅल लेकर नहाने चला गया। खेलने में बॉल गहरे पानी मंे चली गई, उसे निकालने में तुषार डूब गया।
बुधवार काे मनाने वाला था अपना 16वां जन्मदिन
चचेरे भाई सूरज खत्री ने बताया तुषार अपने दाेस्ताें के साथ काॅलाेनी में क्रिकेट खेल रहा था। वह कब घाट चला गया पता नहीं चला। चाचा राजेश खत्री ने बताया तुषार 10वीं में पढ़ रहा था गुरुवार काे पेपर था। वह माॅडलिंग भी करता था। बुधवार काे उसका 16वां जन्मदिन था। तुषार घर में सबसे छाेटा था।
होमगार्ड्स ने ही निकाला
अारएसके चाैहान, कमांडेंट
अादित्य रिछारिया, एसडीएम
ये भी कारण
1. चोर रेत : रेत घाट पर चोर रेत है। जो पता नहीं चलती, अचानक सरकती और धंसती है।
2. चूक : घाट पर जवानों की तैनाती थी लेकिन नदी या किनारे के बजाय दूर ही रहे।
चिंता : गर्मी में रोजाना सैकड़ों लोग नहाते हैं, सुरक्षा कैसे होगी?
लापरवाह जवानों के बचाव में उतरे कमांडेंट
हाेली पर जिला प्रशासन ने शहर सहित नर्मदा घाटाें पर पुलिस अाैर हाेमगार्ड जवानाें काे तैनात किया था। घाट पर चार हाेम गार्ड सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र चाैरे, राजेंद्र कुमार, मेघराज तैनात थे जो घाट की सीढ़ियाें पर बैठे थे। इसकी पुष्टि मृतक के दोस्त ने भी की है। तैनात हाेमगार्ड नदी या उसके किनारे होते ताे तुषार काे बचाया जा सकता था, ड्यूटी वहीं के लिए थी।
अांखाें देखी : अचानक धंस गया तुषार, हमें बचाने का माैका भी नहीं मिला
तुषार के दाेस्त ईशु लालवानी के मुताबिक नदी में घुटने-घुटने पानी वाले क्षेत्र में बाॅल से खेल रहे थे। बाॅल अचानक दूर चली गई। तुषार उसे लेने जाने लगा। तुषार बोला- उसे तैरना अाता है। तुषार कुछ दूर गया अाैर एक दम से धंस गया। फिर दिखाई नहीं दिया। हमने परिवार अाैर डायल 100 काे सूचना दी। इसके बाद पुलिस अाैर सीढ़ियाें के पास माैजूद हाेम गाड्र्स काे बुलाया जिन्हाेंने तुषार काे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
तुषार खत्री।
होशंगाबाद। हर्बल पार्क अाैर रेत घाट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए हैं।