अांगनबाड़ियाें में स्व सहायता समूह के बनाए सेनेटरी नैपकिन वितरित होंगे
_photocaption_होशंगाबाद| कमिश्नर कक्ष में गुरुवार काे ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह से कमिशनर रजनीश श्रीवास्तव ने चर्चा की। आयुक्त काे स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादो के विक्रय में आने वाली कठिनाईयों के संबंध में बताया। आयुक्त ने स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को शासकीय संस्थानों में उत्पादों की सप्लाई कराने की बात कही। उन्होने मौके पर ही आईसीडीएस ज्वाइंट डायरेक्टर को संभाग के आंगनबाड़ी केंद्राे में सैनेटरी नेपकीन की सप्लाई के लिए निर्देशित किया। आयुक्त ने पचमढ़ी में स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय की व्यवस्था कराने की बात कहीं। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।*photocaption*