पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भिंड-मुरैना के लाेगों के साथ सरपंच निकाल रहा रेत, बंद हाे जावली खदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जावली के ग्रामीण रेत मजदूराें ने गुरुवार काे कलेक्टर धनंजय सिंह भदाैरिया अाैर एसपी संताेष गाैर काे अावेदन देकर जावली की रेत खदान तत्काल बंद कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणाें ने लिखित शिकायत में बताया कि गांव के सरपंच ने मनमाने ढंग से खदान भिंड के लाेगाें काे दे दी है। यह लाेग स्वीकृत स्थान से रेत न उठाकर दूसरे स्थानाें से रेत का अवैध कराेबार कर रहे हैं। शिकायत कर्ता ग्रामीण अाशाेक पठारिया ने बताया कि भिंड के लाेग अपनी गाड़ियाें में हथियार लेकर चलते हैं। यह लाेग ग्रामीण मजदूराें काे काम नहीं दे रहे हैं अाैर मशीनाें से रेत भर रहे हैं। गांव के लाेगाें का जीवनव्यापन मजदूरी पर ही निर्भर है। एेसे में ग्रामीण भूखा मर रह है। भिंड के दबंगाें की शिकायत करने पर यह लाेग धमकी देते हैं अाैर पुलिस की मदद से थानाें में बंद करा रहे हैं। भिंड के अवैध रेत कराेबारियाें ने गांव के कुछ युवकाें पर झूठा अपराधिक प्रकरण बनवाकर उन्हें परेशान किया है। ग्रामीणाें ने खदान का संचालन प्रशासकीय स्वीकृति के अाधार पर कराए जाने की मांग की है।

इनकी की है शिकायत: ग्रामीणाें ने शिकायत में कहा है कि सरपंच ने भिंड-मुरैना के भरत भदाैरिया उर्फ पहलवान, गिरीश भदाैरिया, रघुराज ताेमर, इंद्रपाल सिंह ताेमर उर्फ फाैजी काे खदान दे दी है। यह लाेग मजदूराें काे डरा धमका रहे हैं।

रेत के अवैध कारोबार से जुड़ी ट्राॅलियों पर लगाम लगाने के निर्देश

पिपरिया| क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों के लिए दहशत का पर्याय बन चुकी रेत के अवैध कारोबार से जुड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली की रफ्तार पर अंकुश लगाने के निर्देश एसपी संतोष सिंह गौर ने दिए हैं। उन्हाेंने एसडीअाेपी शिवेंदु जोशी काे सुबह-शाम नाकेबंदी करने के अादेश दिए अाैर कृषि कार्य में लगे वाहनाें के अन्य उपयाेग करते पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही।

एसपी ने किया सोहागपुर थाने का निरीक्षण

सोहागपुर| एसपी संतोष सिंह गौर ने गुरुवार को सोहागपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। चर्चा है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही जुअा, सट्टा सहित अन्य वारदाताें अाैर रेत के अवैध काराेबार काे लेकर एसपी ने दाैरा किया। टीआई राम स्नेह चौहान काे क्राइम कंट्राेल करने के अादेश दिए।

खदान की प्रशासकीय स्वीकृ़ति है

भरत सिंह भदाैरिया, खदान संचालक ठेकेदार
खबरें और भी हैं...