इंडियन आर्मी में चयनित छात्रों को किया सम्मान
माखननगर| माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय में क्षेत्र से इंडियन आर्मी में चयनित छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्राचार्य आरके चौकीकर एवं एनसीसी अधिकारी आईएस कनेश द्वारा अभिषेक यादव, रोहित यादव, शुभम यादव, तरुण यादव, गौतम राजपूत, अरविंद यादव, रोहित पाल, शुभम पाल, अमित यादव एवं आकाश यादव को ट्रॉफी व मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुनाल मेहरा, रजत बघेल, आशीष मनोतिया, प्रशांत शर्मा, कशिष कांसलीवाल, साक्षी सेजल के द्वारा तिलक एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ व विधार्थीगण उपस्थित रहे।