हैहयवंशीय ताम्रकार समाज की वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
होशंगाबाद| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हैहयवंशीय ताम्रकार समाज की महिलाओं ने नेहरू पार्क में समाज की वरिष्ठ महिलाओं काे सम्मानित किया। संभागीय अध्यक्ष संजना कांसकार, सचिव नंदनी करैया ने बताया कार्यक्रम में सुमन करैया, मनोरमा करैया, क्षमा जराठे, बसु शिवपुरिया, पुष्पा सेठा, गीता कांसकार, जानकी वर्मा, कुसुम वर्मा, कुसुम जराठे, प्रेमलता चन्द्रवंशी, कांता पटेल को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कविता करैया, संगीता वर्मा, सोनल करैया, रोशनी कांसकार, दीप्ति पटेल, अर्चना कांसकार, रश्मि चन्द्रवंशी, सुनीता वर्मा, पूनम कांसकार, शिखा कांसकार, मीना कांसकार सहित सामाजिक महिलाएं उपस्थित थीं।