पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिवनीमालवा : गेहूं फसल कटाई के लिए 20 हार्वेस्टर का पंजीयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिवनीमालवा| क्षेत्र में 74,361 हेक्टेयर में गेहूं की फसल कटाई के लिए खड़ी हुई है। बोनी लेट होने और मौसम में ठंडक होने के कारण अभी 8-10 दिनों तक कटाई की संभावना नहीं है। बोनी के बाद नरवाई में आग नहीं लग पाए इसके लिए प्रशासन की ओर से हार्वेस्टर मशीनों का पंजीयन कराया जा रहा है। सिवनीमालवा क्षेत्र सहित पूरे जिले में बिना पंजीयन के हार्वेस्टर मशीन चलाने पर दण्ड का प्रावधान रखा गया है। बुधवार शाम तक सिवनीमालवा क्षेत्र के लिए 20 हार्वेस्टर मशीनों का पंजीयन कराया गया है। हार्वेस्टर के साथ एसएमएस मशीन (ईस्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) नहीं होने के कारण फिलहाल भूसा मशीनों का पंजीयन किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...