शहडाेल ने नर्मदापुरम काे 58 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह
मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अंडर 22 परमानंद भाई पटेल ट्राफी के सेमीफाइनल में शहडोल ने नर्मदापुरम संभाग को 58 रन से पराजित किया। मैच के आखिरी दिन नर्मदापुरम की टीम 272 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 213 रन पर ऑल आउट हो गई। नर्मदापुरम के रित्विक दीवान ने सर्वाधिक 54, आलोक गोस्वामी ने 51 रन बनाए। शहडोल के कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट लिए। शहडोल संभाग ने नर्मदापुरम को 58 रन से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच शतक बनाने वाले देवांश विश्वकर्मा को दिया गया। 10 विकेट लेने वाले आयुष मानकर को मैच बाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मप्र क्रिकेट संघ चयन समिति के सदस्य अनुराग मिश्रा, अनंत तिवारी, राजेश चौरे, मनोहर बिलथरिया, राजेंद्र वर्मा, संजय दत्तवंशी, सचिन जैन, राजेश टिमाने, अनिल शर्मा अाैर खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
होशंगाबाद। क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मैच खेलते हुए खिलाड़ी।