शिवपुरी : 60 फीट गहरे कुएं में गिरा बच्चा, 12वीं के छात्र ने बचा ली जान
_photocaption_भौंती (शिवपुरी)|भौंती कस्बे में सोमवार दाेपहर एक बजे खेलते समय सात साल का बच्चा आयु बंसल 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। बच्चे को कुएं में गिरते देख 12वीं के छात्र शिशुपाल लोधी ने तुरंत कुएं में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में लोग पहुंच गए और बच्चे व छात्र को रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जैन मंदिर परिसर में जाली से ढंके कुएं पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। पानी निकालने वाले छोटे से छेद पर पैर पड़ते ही आयु बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी ग्वालियर कुएं में गिर गया। *photocaption*