पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नमकीन वापस करने पर दुकानदार ने की मारपीट, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनखेड़ी| ग्राम खैरा में नमकीन खराब निकलने पर एक दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ग्राहक ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह रघुवंशी ने बताया शुक्रवार की रात फरियादी यशवंत पिता गोपीलाल अहिरवार (22) ने शंकर नोरिया की दुकान से नमकीन लिया था। नमकीन खराब निकलने पर ग्राहक यशवंत उसे वापस करने के लिए शंकर की दुकान पहुंचा। दुकानदार शंकर ने नमकीन वापस करने की जगह यशवंत को जातिसूचक शब्दों का उपयोग करके गली गलौच करते हुए हाथापाई कर दी। यशवंत को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके विवेचना में लिया है।
खबरें और भी हैं...