पार्श्वनाथ जैन मंदिर में छह दिवसीय संस्कार शिविर शुरू
इटारसी | दूसरी लाइन के पार्श्वनाथ जैन मंदिर में छह दिवसीय बाल संस्कार शिविर 14 मार्च से शुरू हाे गया। यह शिविर 19 मार्च तक चलेगा। समाज के बच्चे इसमें संस्कार व याेग सीखेंगे। सुबह 7 बजे से योग क्लास लगेगी। बच्चे व बड़े सभी शामिल हाेंगे। समिति ने सुबह 6:45 बजे शांतिनाथ जिनालय गांधीनगर एवं आदिनाथ जिनालय कावेरी स्टेट से शिविर स्थल तक वाहन की निशुल्क व्यवस्था की है। मंदिर में सुबह 8 बजे से सामूहिक पूजन हाेगा। पूजन के बाद 9 बजे स्वल्पाहार व 9:30 बजे से क्लास लगेगी। महिलाओं एवं पुरुष वर्ग के लिए दोपहर में 2:30 बजे से छह ढाला कक्षा लेगी। दाेपहर 3:30 बजे से द्रव्य संग्रह हाेगा। शाम 7 बजे से धर्म पर अाधारित प्रतियोगिता हाेगी। रात 8 बजे से कक्षा लगेगी।