मुस्कुराइए इंडिया फाउंडेशन और रोटरी क्लब ने किया 56 महिलाओं का सम्मान
इटारसी| समाजसेवा, राजनीति, शासकीय सेवा सहित विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत 56 महिलाअाें का सम्मान न्यास काॅलाेनी के वृंदावन गार्डन मंें किया गया। यह अायाेजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुस्कुराइए इंडिया फाउंडेशन और राेटरी क्लब ने किया। मुस्कान संस्था के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन ने घोषणा की कि अगले सत्र में करीब 200 महिलाओं को निशुल्क सिलाई, कढाई, बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि समाज में आए बदलाव के बाद महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हमें महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलकर उन्हें आगे लाना होगा। पीयूष शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। केके मुदगल ने कहा कि महिलाओं को आगे आकर अपनी जिम्मेदारियां संभालनी होगीं। प्रमोद पगारे ने कहा महिलाओं को इसमें अपनी भागीदारी तय करनी होगी। रोटरी क्लब के सत्यम अग्रवाल व सोनल राय ने भी विचार रखे। इस अवसर पर निसर्ग फाउंडेशन की निधि चतुर्वेदी, पार्षद अमृता ठाकुर, मनीष ठाकुर, मनोज बडकुर, पंकज गोयल, जसवीर सिंह छाबड़ा मौजूद थे।