पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब पीने के लिए 1 हजार रुपए नहीं दिए तो बेटे ने मां काे पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शराब पीने के लिए रुपए देने से इंकार करने पर बुजुर्ग मां काे पुत्र ने गालियां दी अाैर बुरी तरह पीटा। मां ने पुत्र के खिलाफ थाने में रिपाेर्ट दर्ज करवाई है।

मामला तवानगर का है। चपरासी लाइन में रहने वाली 80 साल की पार्वती बाई अपने दिवंगत पति हजारीलाल रावत की पेंशन पर गुजारा करती हैं। वे घर पर अकेली रहती हैं। इनका लड़का बंटी उर्फ कुवरसिंह घर के सामने वाली चाल में रहता है। वह शाम चार बजे आया मां से शराब पीने के लिये एक हजार रुपए मांगने लगा। मां ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। इस पर पुत्र इतने अावेश में अाया कि मां काे गालियां देने लगा। फिर बोला पैसा तो देना पड़ेगा नहीं तो मार डालूंगा। उसने बुजुर्ग मां की पीठ पर मुक्का मारा। गाल पर भी झापड़ मारा। तब महिला ने चिल्लाकर पड़ाेसी संजय को बुलाया तो उसने आकर बंटी को पकड़कर अलग किया।

खबरें और भी हैं...