गोरखपुर अाैर लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 13 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन
इटारसी | गोरखपुर अाैर मुंबई के बीच 13 मार्च काे 02597 गोरखपुर- एलटीटी चलेगी। यह गाड़ी गाेरखपुर से सुबह 8 बजे रवाना हाेगी अाैर रात 12.55 बजे इटारसी अाएगी। 14 मार्च काे 02598 एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह गाड़ी मुंबई से दाेपहर 2.10 बजे चलेगी। रात 2.50 बजे इटारसी अाएगी। ये गाड़ी खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, बीना, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण एवं दादर रुकेगी।