पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आत्मरक्षा शिक्षा कराते ताइक्वांडो का बेल्ट एग्जाम संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेमरी हरचंद| स्थानीय बालिका छात्रावास सेमरी हरचंद में शासन द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत छात्राओं ने बेल्ट एग्जाम दिया। छात्रावास अधीक्षिका प्रतिभा साहू ने बताया कि आगामी सत्र में भी क्रमशः एग्जाम दिलाया जाएगा ताकि छात्राएं ब्लैक बेल्ट तक पहुंचकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण को अपने जीवन यापन एवं नौकरी में उपयोग कर सकें। छात्राओं को पहले भय था, लेकिन जब उन्होंने यह टेस्ट दिया तो उनका भय खत्म हुआ और सभी ने ब्लैक बेल्ट तक अपनी परीक्षा जारी रखने की मंशा जताई। इसी बीच छात्राओं के वार्षिक परीक्षा को देखते हुए सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। आयुक्त जय श्री क्रियावत ने छात्राओं को भयमुक्त वातावरण एवं निश्चित होकर पेपर देने के लिए कहा गया। साथ ही यदि किसी को कोई समस्या हो तो पहले शिक्षक एवं पालक से अपनी समस्या शेयर करे।
खबरें और भी हैं...