काॅलेज छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र बांटे
शासकीय एमजीएम पीजी महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अल्पावधि रोजगारोन्मुखी टेली प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे गए। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डाॅ. राकेश तिवारी ने व्यावसायिक दौर में टेली की महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय नें आने वाले समय में प्लेसमेंट एवं रोजगार मेला आयोजित करने की कार्ययोजना बताई। सीए गौरव साहू और सम्राट तिवारी ने कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रयासों की सराहना की। प्रकोष्ठ के प्रभारी डाॅ. पीके अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण में 79 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।