कंपनी ने नहीं सुधरी मालाखेड़ी की सड़क
होशंगाबाद| अंडर ग्राउंड सीवरेज योजना के तहत मालाखेड़ी की सड़क को अभी तक नहीं सुधारा गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 11 जनकपुरी के लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क ठीक कराने की मांग की है। डिप्टी कलेक्टर सतीश राय ने कहा कि कंपनी को सड़क ठीक करने को कहा है।