पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुर्गीढाना के किसानों को बताए नरवाई जलाने के दुष्परिणाम, दिलाई शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनखेड़ी| रबी फसल कटाई उपरांत बचे अवशेष में आग नहीं लगाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। मुर्गीढाना के किसानों को भी संदेश दिया। अभियान के नोडल अधिकारी यशवंत मिस्त्री ने बताया मप्र शासन के निर्देशानुसार नरवाई जलने से रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। खेत मे आग लगने से मिट्टी के पोषकतत्व एवं उसकी उर्वरक शक्ति कम होने का महत्व बताया। उपस्थित किसानों ने नरवाई में आग नही लगाने की सहमति दी और नरवाई नही जलाने की शपथ ली। इस दौरान अनेक किसान एवं शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बेदर के किसानों को फसल कटाई के बाद बचे अवशेष (नरवाई) को नहीं जलाने का जागरूक संदेश दिया गया। जनपद पंचायत द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत बेदर में कार्यशाला आयोजित की।
खबरें और भी हैं...