भीड़ ने बच्चा चुराने की अफवाह में 10 दिन में 15 से ज्यादा लोगों को पीट दिया

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| होशंगाबाद

बच्चा चाेर गिराेह के जिले में सक्रिय हाेने की अफवाहें चल रही हैं। जिले में 15 दिन में 50 से अधिक सूचना बच्चा चाेरी हाेने की पुलिस के पास पहुंची। इस झूठी सूचनाअाें के कारण 100 डायल दाैड़ रही हैं। बच्चा चाेर गिराेह के शक में 10 दिनाें में 15 से अधिक लाेगाें के साथ मारपीट की घटनाएं हुई। हाेशंगाबाद शहर में 21 जुलाई काे बंगाली काॅलाेनी में रात 9 बजे लाेगाें ने बच्चा चाेर समझकर एक मानसिक विक्षिप्त अाैर 22 जुलार्इ की रात बीटीअाई में महिलाअाेंं ने एक विक्षिप्त काे पीटा। एएसपी घनश्याम मालवीय ने बताया जिले में एक भी बच्चा चोरी नहीं हुआ है। अफवाहें रोज उड़ रही हैं।

बनखेड़ी में साधु सहित तीन पिटे, पिपरिया में महिला पुरुष पर हुआ हमला, सिवनीमालवा क्षेत्र में कंबल बेचने जा रहे चार फेरीवाले हुए शिकार
बनखेड़ी. साधु के वेष में ईश्वर कुमार ब्राह्मण (45) थाना देवधर राजस्थान निवासी परिचित बाबा से मिलने उमरधा पांसीघाट जा रहे थे। चांदौन के पास लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। इसी प्रकार चंद्रभान पिता लखन लोधी (21) गोटेगांव अपने मित्र से मिलने ग्राम रिछैड़ा गया। संदेष में लोगों ने घेरकर मारपीट कर दी। ठैनी गांव में भीड़ ने एक वृद्व महिला को बच्चों चोर समझकर पीटा। महिला शासकीय स्कूल के सामने खड़ी थी। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त निकली। महिला का नाम मोना पति रामउद्वार सिंह (60) निवासी नाइकाखेड़ी सीतापुर उप्र है। वहीं कन्वाहर में लाेगाें ने एक मानसिक विक्षिप्त काे पीटा। पुलिस जवान अवलोक टंडन ने उसे बचाकर थाना लाए। मंगलवार को पलियापिपरिया, रजौला और मल्हनवाड़ा में बच्चों चोर गरोह दिखाने की अफवाह उड़ी। पुलिस मौके पर पहंुची लेकिन कोई नहीं मिला। थाना प्रभारी शंकरलाल झारिया ने बताया- 100 डायल काे बच्चा चाेर गिराेह के झूठे इवेंट मिल रहे हैं। दो दिन में अलग-अलग गांव में आठ घटनों में चार लाेगाें काे भीड़ ने पीटा। हालांकि किसी ने भी शिकायत दर्ज नही कराई।

इटारसी | मंडला से रेलवे ट्रैक पर काम करने आए मंडला के एक मजदूर को बच्चा चोर समझकर लाठियों से पीटने वाले कोठा गांव के चार ग्रामीणों को तवानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के नाम विष्णु गौंड, प्रदीप मेहरा, कलेजी मेहरा व कृष्ण कुमार है। तवानगर थाना प्रभारी रामवीर सिंह परिहार ने बताया मंडला के नैनपुर से आदिवासी मजदूर धर्मेंद्र पिता रामगाेपाल नागेश (30) इटारसी-जबलपुर रेलवे ट्रैक पर काम करने आया था। दूसरे मजदूरों के साथ उसने कोठा गांव में डेरा डाल रखा था। उससे चार लोगों ने मारपीट की। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

पिपरिया| शहर में अफवाहें तेज हैं। मंगलवार काे सावित्री विद्यापीठ के पास स्कूली बच्चे का घर जाते समय काला पेंट, लाल टी शर्ट और मुंह पर रुमाल बांधे एक युवक ने अपहरण करना चाहा। बच्चे के अनुसार युवक की जेब से एक इंजेक्शन नीचे गिरा उसमे से हरे रंग का धुआं निकला। बच्चे ने समझदारी दिखाकर दाैड़ लगा दी। लाेगाें काे भी युवक नहीं मिला। वहीं लोहिया वार्ड में लाेगाें ने एक महिला-पुरुष की पिटाई कर थाने भेज दिया। टीआई स्टेशन रोड सतीश अंधवान ने एक वीडियो दिखाया जिसमें बच्चे को एक युवक महिला पुरुष के खिलाफ बरगला रहा हैै।

सोहागपुर| कटियाखापा गांव में अरविंद नामक शराबी युवक से परेशान होकर चार बच्चे लापता हाे गए। उनके बच्चा चोर गिरोह का शिकार होने की आशंका रही। हालांकि बच्चे अपनी नानी के घर सुरक्षित मिले। पुलिस के मुताबिक ग्यारसी पिता सुम्मी गौड़ (71) ने थाने में अपने पोते-पाेती मुस्कान (15), सपना (13), राजनंदनी (11) अाैर मनोज (9) साल गांव में ही स्कूल जाने की कहकर निकले थे जो अभी तक घर वापस नहीं लाैटे। ग्रामीण बच्चा चाेर गिराेह पर शंका जता रहे थे। टीआई रामस्नेह चौहान ने बताया तलाश की ताे चाराें बच्चे नानी रामबाई के घर लहगडुआ गांव में सुरक्षित मिले।

सिवनीमालवा| कुसुमकोई गांव के पास कंबल बेचने जा रहे 4 लोगाें काे बच्चा चोर गिरोह के सदस्य समझकर पीटा। बिल्ली के पास भी सतना के 4 लोग काम की तलाश में जा रहे थे। जैसे लोगों को पता लगा संगीत संदिग्ध हालत में देखा तो गांव वालों ने पिटाई की। थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया बच्चा चाेरी की अफवाहों पर लोग ध्यान न दें। पुलिस को पहले खबर करें। उपद्रवी लोग बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हरदा | खेड़ा के पास नेशनल हाईवे पर 18 जुलाई की रात 12:30 बजे गर्भवती को लेकर अस्पताल जा रही जननी एक्सप्रेस में 8-10 लोगों ने डंडे, पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर मनोज चौरे बुधवार रात 11:40 बजे कॉल आने के बाद रातातलाई पहुंचा। वहां से जननी क्रमांक एमपी 47 डीए 0212 से अंगूरी बाई पति जितेंद्र को लेकर हरदा आ रहा था। रात करीब 12:30 बजे खेड़ा के पास 3-4 नकाबपोशों ने हमला कर दिया।