पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • SHIVPUR News Mp News The Enemy Was Going To Be Killed The Gun Pulled Into The Pull The Wife And Son Were Injured

दुश्मन को मारने जा रहा था, खींचतान में चली बंदूक, पत्नी व बेटा जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिवपुरी| मझेरा गांव में श्यामसिंह उर्फ वकील गुर्जर का गांव के ही अजबसिंह से झगड़ा हो गया। बुधवार देर शाम झगड़े के चलते श्यामसिंह अपनी 12 बोर बंदूक घर से उठा लाया। हाथ में बंदूक देखकर श्यामसिंह को उसकी प|ी मंजेश बेटे देंवेंद्र व मोनू ने बीच में ही रोक लिया और बंदूक सहित वापस लौटने की कहने लगे। श्यामसिंह नहीं माना तो वे बंदूक छीनने लगे। इसी दौरान ट्रिगर दबने से बंदूक चल गई। बंदूक की गोली से निकले छर्रे से मंजेश (36) का दायां हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। वहीं देवेंद्र (17) छर्रे लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल शिवपुरी में रात करीब 10 बजे भर्ती कराया गया। शुरूआत में परिजन स्पष्ट घटनाक्रम नहीं बता रहे थे। अगले दिन स्थिति स्पष्ट हो गई। देहात थाना पुलिस ने श्यामसिंह गुर्जर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...