पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Itarsi News Mp News The People Of The Village Go To The Mahua Picker Forest And Do Not Come Under Fire Under The Tree

गांव के लोग महुआ बीनने जंगल में जाएं ताे पेड़ के नीचे आग जलाकर नहीं अाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिलकसिंदूर में अादिवासी सेवा समिति ने भगवान भोलेनाथ की आरती के बाद बैठक की। सभी ने खेत में गेहूं की नरवाई एवं महुआ के पेड़ के नीचे पत्ते नहीं जलाने के अभियान पर चर्चा की। समिति ने समझाइश दी कि किसी को भी नरवाई एवं जंगल में आग नहीं लगाना है।

गांव के लोग महुआ बीनने जंगल में जाते हैं अाैर पेड़ के नीचे आग जलाकर आ जाते हैं। इससे वृक्ष को नुकसान होता है अाैर घास से यह अाग जंगल में फैल जाती है। समिति के मीडिया प्रभारी विनोद बारिवा ने बताया यह अभियान वन विभाग काे भी चलाना चाहिए। सभी गांव में बीट गार्ड तैनात हैं। समिति के संरक्षक सुरेंद्र कुमार धुर्वे ने बताया है कि सभी किसानों के पास दवाई डालने वाले स्प्रे पंप होते हैं। उन्हंे सुधार कर रखें एवं टंकी में पानी भर कर रखना चाहिए। पंचायत के पानी के टैंकर चालू हालत में पानी से भरे हुए रहना चाहिए। गांव के सरपंचों से निवेदन किया है कि बिगड़े हुए टैंकरों को तत्काल सुधारा जाए। बिजली के झूलते तार भी ठीक हाेने चाहिए ताकि हवा चलने से एक-दूसरे से टकराने पर स्पार्किंग न हाे। समिति सदस्याें का कहना था कि गांव में अाग लगने पर इटारसी से फायर ब्रिगेड आने से 30 मिनट से एक घंटा लग जाता है। यह संभव नहीं है कि हर जगह वह गाड़ी ठीक समय पर पहुंचे। एक जगह की आग ठीक से बुझ नहीं पाती दूसरी जगह अाग लगने की सूचना अा जाती है। बैठक में समिति अध्यक्ष बलदेव तेकाम, मन्ना लाल, सचिव जीतेंद्र इवने एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...