पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Itarsi News Mp News The Road To And From Bangladesh Is Closed Yet The People Crossing The Tracks Putting Their Lives At Risk

बंगलिया अाने-जाने वाला रास्ता बंद, फिर भी जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हादसाें काे राेकने रेल प्रशासन ने डायवर्सन राेड के बंगलिया गेट अाैर गरीबी लाइन के बंद गेट पर लाेहे की पटरी लगा वाहनाें की अावाजाही बंद कर दी है। कुछ लोग तो फेरा लगाकर जा रहे हैं लेकिन कई लोग अभी भी जान जोखिम में डालकर पटरी पार रहे हैं। स्पीड में अाती ट्रेन से पैदल राहगीराें काे भी खतरा रहता है। फिर भी लाेग जान जाेखिम में डालते हैं। बंगलिया के बंद गेट से लाेग वर्षाें से अाना-जाना कर रहे थे। अब रेलवे ने रास्ता बंद कर दिया है।

जिस रास्ते काे रेलवे ने बंद किया है उस रास्ते पर अंडर ब्रिज बनाए जाने की मांग स्थानीय लाेगाें ने सांसद राव उदय प्रताप से की है। इधर, रेलवे सलाहकार समिति सदस्य राजा तिवारी के मुताबिक बंगलिया में अंडर ब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है, सांसद राव उदयप्रताप िसंह ने प्रस्ताव रेलवे बाेर्ड की बैठक में रखा है। स्वीकृति का इंतजार है।

27 जनवरी को हुए हादसे के बाद हुअा रास्ता बंद

27 जनवरी की रात दक्षिण बंगलिया में रहने वाला एक युवक रात करीब 11.30 बजे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपैट में अा गया था, जिससे उसकी माैत हाे गई। घटना के दाैरान युवक की बाइक मालगाड़ी के इंजन में फंस गई थी। जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका था। इस बीच अाउटर पर ट्रेन करीब 1 घंटा खड़ी रही थी। इस कारण रास्ता बंद करना पड़ा।

अतिक्रमण : गरीबी लाइन के अंडरब्रिज का काम रुका

रेलवे ने गरीबी लाइन के बंद गेट के पास लाेहे की पटरी लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद किया हुअा है। इसके बावजूद लाेग यहां से अाना-जाना करते हैं। गरीबी लाइन में रेलवे गेट पर बना अंडर ब्रिज 90 प्रतिशत तैयार है। अतिक्रमण होने के कारण ब्रिज का काम रुका है। अतिक्रमण हटे ताे लाेगाें काे सुविधा मिलेगी। पटरी पार करने वाले लोग अंडरब्रिज का उपयोग करेंगे। इससे हादसे भी रुकेंगे।

इधर, गरीबी लाइन रेलवे फाटक पर भी सिलीपाट लगाकर रास्ता राेका


रेलवे ने गरीबी लाइन के बंद गेट के पास लाेहे की पटरी लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद किया हुअा है। इसके बावजूद लाेग यहां से अाना-जाना करते हैं। गरीबी लाइन में रेलवे गेट पर बना अंडर ब्रिज 80 प्रतिशत बनकर तैयार हैं हाइवे की अाैर का हिस्सा तैयार हाे गया है। लेकिन गरीबी लाइन के रहवासी क्षेत्र का हिस्सा बनना बाकी हैं। यहां अतिक्रमण की समस्या हाेने के कारण काम रूका है। जिसे नगरपालिका काे हटाना है। अतिक्रमण के संबंध में रेलवे के अधिकारियाें ने स्थल निरीक्षण कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियाें से भी चर्चा कर सहयाेग करने की बात की है।

इटारसी। गरीबी लाइन अंडरब्रिज का अधूरा काम।

इटारसी। बंगलिया अाउटर से जान जाेखिम में डालकर निकलते थे वाहन चालक।
खबरें और भी हैं...