पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Itarsi News Mp News The Team Of Jal Bachao Foundation Got Five Thousand Packets Of Natural Gulal From Hathras Agra

जल बचाओ फाउंडेशन की टीम ने हाथरस आगरा से प्राकृतिक गुलाल के पांच हजार पैकेट मंगवाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटारसी| हाेली मनाने अाैर काेराेना वायरस से बचाव के लिए रेल कर्मचारियाें की संस्था, पर्यावरण जल बचाओ फाउंडेशन ने नई पहल की है। टीम के सदस्याें ने हाथरस आगरा से प्राकृतिक गुलाल के पांच हजार पैकेट मंगवाए हैं जाे लाेगाें काे निशुल्क दिए जायेंगे। इसके साथ लौंग, इलायची, जायपत्री के फूल की पुड़िया भी दी जाएगी। डिप्टी एसएस विनोद चौधरी के निवास पर रेल कर्मचारियों की टीम पैकेट तैयार कर रही है। टीम के सदस्याें के अनुसार एेसा मानना है कि इस सामग्री को साथ रखने से किसी भी तरह के संक्रमण का खतरा नहीं रहता है। रेलकर्मी समय सिंह मीणा, योगेश चौरे, अखिलेश राजपूत, वीरबल सिंह, गोपाल कुशवाहा, शेराज खान, बनवासी दास, विकास चौहान, सत्येंद्र कुमार, महेश मेहरा, मंटू कुमार, वीरेंद्र इस अनूठे प्रयास में जुटे हैं।
खबरें और भी हैं...