पांच साल में भी नहीं बनी गांधी मैदान की टूटी दीवार
इटारसी| पांच वर्ष पहले टूटी गांधी मैदान की दीवार अब तक नहीं बन पाई है। मैदान की टूटी दीवार काे बनवाने जिला हाॅकी संघ के पदाधिकारियाें ने विधायक, एसडीएम अाैर तीन सीएमअाे काे अावेदन दिया, निवेदन किया। सीएमअाे हरिअाेम वर्मा काे ताे खिलाड़ियाें ने रेत की बाेरी अाैर ईंट तक भेंट की। लेकिन सभी ने जल्द निर्माण कार्य कराये जाने का अाश्वासन भर दिया इसके अलावा कुछ नहीं हुअा। समय बीतता गया अाैर पांच वर्ष हाे गए। अाने वाले समय में अखिल भारतीय हाॅकी प्रतियाेगिता का अायाेजन हाेना है, समर कैंप लगना है। इसलिए अब जिला हाॅकी संघ के पदाधिकारी एक बार फिर अांदाेलन की याेजना तैयार कर रहे हैं। जिला हाॅकी संघ सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया 15 तारीख के बाद बच्चाें की परीक्षाएं समाप्त हाे रही हैं। मैदान पर क्रिकेट अाैर हाॅकी के समर कैंप शुरू हाेंेगे। दीवार नहीं बनी ताे बच्चे परेशान हाेंगे। क्याेंकि नाली में गेंद जाती है ताे बच्चाें काे उसमें से उठाकर लाना पड़ता है। इसके अलावा अखिल भारतीय महात्मा गांधी हाॅकी प्रतियाेगिता का अायाेजन भी हाेना है। इसलिए दीवार बनना अावश्यक है। मंगलवार काे एक बार फिर नगरपालिका का घेराव किया जायेगा। हालांकि इसके पूर्व भी तत्कालीन सीएमअाे सुरेश दुबे, अक्षत बुंदेला, हरिअाेम वर्मा से चर्चा हुई लेकिन नतीजा शून्य रहा। सीएमअाे सीपी राय से चर्चा हुई ताे उन्हाेंने कहा हमारे संज्ञान में है, संबंधित से चर्चा कर समस्या काे हल किया जाएगा, जल्द दीवार बनवाई जाएगी।