पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुख में परमात्मा की सच्ची भक्ति होती है : तिवारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटारसी| मानव जीवन में दुख आना भी अति आवश्यक है। दुख की घड़ी में ही परमात्मा की सच्ची भक्ति होती है। उक्त उद्गार संत भक्त पंडित भगवती प्रसाद तिवारी ने गोकुलनगर खेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कही। यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में समापन दिवस पर सुदामा प्रसंग का विशेष वर्णन हुअा। तिवारी ने कहा कि संसार सागर में सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यजमान संतोष यादव, रामअवतार यादव एवं पार्षद राजकुमार यादव ने बताया रविवार काे कथा का भंडारे के साथ समापन हुअा।
खबरें और भी हैं...