आज देश में हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं : अवस्थी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्व ब्राह्मण महिला समाज सिवनी बानापुरा के द्वारा महिला संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में महिला समाज की महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर दीपाली अवस्थी ने कहा कि समाज में महिलाएं आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही है। अध्यक्ष चंचल शास्त्री ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलना चाहिए ताकि आत्मनिर्भर हो सके अधिवक्ता सोनू पाठक ने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डिप्टी भारद्वाज, पूर्णिमा जोशी, सीमा पराशर, शुभा मिश्र, सुषमा शास्त्री, रेणु चन्द्रायण ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष चंचल शास्त्री, सचिव दीपाली अवस्थी, संरक्षक रेखा शर्मा, सोनू पाठक, पूजा पंचारिया, रश्मि पुरोहित, जूही दिवान, शर्मिला दुबे, संगीता दुबे, सीमा शर्मा, अनिता पाठक, सरिता शर्मा, सुधा पंचारिया, उषा तिवारी, शशि तिवारी, अर्चना पालीवाल, ज्योति पाठक, किरण तिवारी, कृष्ण चौबे, सरिता शर्मा आदि मौजूद थे।