भाेपाल तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाए डिवाइडर, रोड के किनारे धंसकने का डर
शहर के मुख्य अाैर व्यस्त तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने साेमवार काे राेड के बीच में बेटीकेट्स लगाकर टू-लेन डिवाइडर बनाया है। लेकिन भाेपाल तिराहे पर राेड के दाेनाें अाेर साेल्डर के गड्ढाें के कारण वाहन अनियंत्रित हाेते हैं। दाेनाें अाेर लगी रैलिंग भी खराब हाे गई है। ट्रैफिक पुलिस ने भाेपाल तिराहे पर यह प्रयाेग किया है। पहले ब्रिज के पास हरदा की अाेर से अाने वाली बस व अन्य वाहन ब्रिज के यू-टर्न से ब्रिज पर चढ़ते थे। इससे जाम लगता था। अब बड़े वाहनांे काे भाेपाल तिराहे हाेकर टर्न हाेना पड़ेगा। वहीं भाेपाल अाैर रसूलिया की अाेर से शहर की अाेर से आने वाले वाहनाें के कारण घटना हाेने की संभावना रहती है।
ट्रैफिक पुलिस ने भाेपाल तिराहे पर राेड पर डिवाइडर लगवाए गए हैं। यहां पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। राेड के दाेनाें अाेर रैलिंग अाैर साेल्डर ठीक हाे जाए ताे यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक हाे सकती है।
- अारसी गुप्ता, ट्रैफिक डीएसपी
साेल्डर खराब, बने गड्ढे: भाेपाल तिराहे पर राेड के दाेनाें अाेर साेल्डर खराब हाे चुके हैं। एेसे में यहां पर बड़े वाहन खड़े हाेने के कारण छाेटे वाहन नहीं निकल सकते हैं। रैलिंग के पास गड्ढे व नाली बन गई है जिससे वाहनाें काे खड़ा करने व निकालने में असुविधा हाेती है।