जल्दी पहुंचने की होड़ में ट्रक से भिड़ी अवैध रेत से भरी टॉली, ड्राइवर फरार
शहर में इन दिनों अवैध रेत कारोबारियों के बीच जल्दी रेत पहुंचाने को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। आए दिन जगह-जगह लोग हादसे का शिकार हो रहे है। इस बीच पुलिस प्रशासन इन पर कार्रवाई करने के बजाए मौन साधे हुए है। गौरतलब है कि ग्राम खापरखेड़ा में रविवार सुबह अवैध रेत से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली आकर एक ट्रक से भिड़ गई। जिससे ट्रैक्टर चालक को तो कोई चोट नहीं पहुंची लेकिन ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बट गया। शहर में रेत कारोबारियों के बीच बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा के कारण हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। हालत यह है की रेत कारोबारी अब मरने और मारने पर उतारू हो गए हैं। लोग पुलिस और प्रशासन से मदद मांग रहे हैं जो की मिलती हुई नजर नहीं आ रही।
ग्रामीणों ने दिया था ज्ञापन
तीन दिन पहले ही राईखेड़ी रोड क्षेत्र के निवासियों ने एसडीएम पिपरिया मदन सिंह रघुवंशी को ज्ञापन देकर रेत के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों का आरोप है पुलिस रेत चोरों को पकड़ने के लिए कुछ नहीं कर रही है। ग्राम में रेत से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोड किनारे चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी। वह गंभीर घायल हो गया। उसका बाहर इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। राईखेड़ी ग्राम के लोगों ने पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर रेत के अवैध कारोबार पर रोक लगाए जाने की मांग भी की है।
रात 4 से सुबह 7 बजे तक सड़क पर रफ्तार का कहर
ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार के कारण हुई दुर्घटनाओं के बाद लोगों ने सांडिया, बनखेड़ी जाना बंद कर दिया है और आरएनए स्कूल मैदान और नपा पार्क में घूमने के लिए जाने लगे हैं। पप्पू वर्मा ने बताया ट्रॉलियों की रफ्तार देख सांडिया रोड साईड जाने की हिम्मत नहीं होती। केशरीनंदन पटेल ने बताया खापरखेड़ा इलाक़े में रोड क्या ग्रामीण इलाक़ों की सड़कों पर चलना खतरों से खेलना हैं। रात में चार बजे से लेकर सुबह सात बजे तक रेत का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अगर रास्तों पर नाकाबंदी या कैमरों का इंतजाम कर ले तो पता चल सकता है कौन लोग इस कारोबार में लिप्त हैं।
दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, हादसे से लोगों में दहशत
मदन सिंह रघुवंशी, एसडीएम
पिपरिया। खापरखेड़ा के पास रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली इस तरह ट्रक से जा टकराई।