- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Itarsi News Mp News Two Bikers Collided Near Superli Village Mother Of Two Will Be Killed Teenager And Young Man Injured
सुपरली गांव के पास दाे बाइक भिड़ीं, दाे लाेगाें की माैत, किशोरी-युवक घायल
इटारसी-डाेलरिया सड़क मार्ग पर सुपरली गांव के पास साेमवार काे दाे बाइक भिड़ गईं। हादसे में बाइक सवार डूडूगांव के किसान दिनेश मिश्रा अाैर नाला माेहल्ले के समीर की माैत हाे गई। वहीं समीर के साथ बाइक पर सवार एक किशाेरी अाैर दिनेश मिश्रा के साथ बाइक पर बैठे रफीक माेहम्मद घायल हुए हैं।
घटना के बाद घायलाें काे पहले इटारसी के डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी हाॅस्पिटल ले जाया गया। इनकी हालत गंभीर हाेने पर हाेशंगाबाद रैफर कर दिया। बताया गया कि डूडूगांव के 50 वर्षीय किसान दिनेश पिता राधेश्याम मिश्रा अाैर पटियाला के हार्वेस्टर ड्राइवर रफीक माेहम्मद पिता शफी माेहम्मद एक बाइक से जा रहे थे। इनकी बाइक इटारसी के नाला माेहल्ला में रहने वाले समीर पिता अशफाक की बाइक से टकराई। अस्पताल के मनाेज सारन ने बताया कि घायलाें काे शाम साढ़े पांच से छह बजे के बीच अस्पताल लाया गया था। एक बाइक सवार दिनेश मिश्रा ने शाम 7.40 बजे दम ताेड़ दिया। इनके साथ बाइक पर सवार पटियाला के रफीक माेहम्मद की हालत खतरे से बाहर है।
अनियंत्रित होकर पिलर से टकराया ऑटो , 7 घायल
सिवनीमालवा| नंदरवाड़ा से ऑटो में सब्जी लेकर तीखड़ जमानी बाजार सब्जी बेचने जा रहे 8 लोग घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर की है ऑटो में सवार तुलसीराम बामने ने बताया हम सभी नंदरवाड़ा और माला पाठ के रहने वाले हैं। सोमवार को तीखड़ जमानी के बाजार में सब्जी बेचने जा रहे थे कि अचानक तिलीआवरी के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पुलिया से जा टकराया और पलट गया जिसमे अमित बामने उम्र 24 साल तुलसीराम बावने 52 साल रामजीवन कुशवाह (52) राकेश कहार (23) मंगलु कहार (65) सतीश कुशवाहा (28) कुसुम बामने और सपना कहार को चोट आई।