पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Suhagpur News Mp News Uproar Over Razain Sand Mine Villagers Caught 27 Dumpers Showing Illegal Excavation Made Panchnama

रजाैन रेत खदान पर हंगामा, ग्रामीणों ने पकड़े 27 डंपर ताे अफसरों काे दिखा अवैध उत्खनन, बनाया पंचनामा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेत के अवैध उत्खनन अाैर परिवहन काे राेकने में प्रशासन अाैर खनिज विभाग नाकाम है। गुरुवार काे रजाैन खदान पर गुस्साए लाेगाें ने अवैध रेत से भरे 27 डंपर राेके ताे पुलिस, प्रशासन अाैर खनिज अमला भी पहुंच गया। पुलिस के अाने से पहले जेसीबी अाैर लोडर ट्रैक्टर खदान से भाग गए।

एसडीएम आदित्य रिछारिया, एसडीओपी शैलजा पटवा, खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार, सर्वेयर कृष्णा परस्ते, नायाब तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव, सोहागपुर थाना प्रभारी आरएस चाैहान मौके पर एक घंटे बाद पहुंचकर प्रशासनिक कार्रवाई कर सभी डंपराें काे पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करवा दिया। अधिकारियाें ने 205 ट्राॅली अवैध रेत का स्टाॅक (615 घनमीटर) जब्त कर पूर्व सरपंच प्रहलाद कीर अाैर ग्रामीणों काे ही साैंपा। जबकि नियमानुसार जब्त स्टाॅक पास की खदान संचालक काे साैंपा जाना था। एसडीएम आदित्य रिछारिया ने बताया- ग्रामीणों द्वारा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करते पकड़े 27 डंपराें पर खनिज, पुलिस व राजस्व दल ने संयुक्त कार्रवाई की। ग्रामीणों ने खदान में मशीन चलने का भी विरोध जताया। - जावली खदान बंद करने की मांग: पढ़ें पेज 16

रेत की मात्रा की तारीख बढ़ी, अब सुनवाई 24 काे

जबलपुर हाईकाेर्ट में 12 मार्च काे सुनवाई की डेट बढाकर 24 मार्च कर दी है। ठेकेदार ने रेत की मात्रा काे कम करने काे लेकर याचिका दायर की थी। इसपर सुनवाई अब 24 मार्च काे हाेगी।

खदान में चल रही मशीनें

-कमल कीर, निवासी रजौन

संयुक्त टीम की ये कार्रवाई


{राजस्व विभाग : ग्रामीणों के सामने खदान से बाहर अवैध रेत से भरे 20 भरे डंपराें अाैर रास्ते में खड़े 5 डंपराें का पंचनामा बनाया। घटना स्थल का नक्शा बनाकर खनिज विभाग को दिए।

{ खनिज विभाग : ईटीपी नहीं होने पर अवैध उत्खनन व परिवहन करते 27 डंपराें एवं अवैध रेत स्टाॅक का पंचनामा बनाया।

{ पुलिस : डंपर कस्टडी में लिए। ड्राइवरों पर धारा 379 की कार्रवाई करेगी। ओवरलोड की जांच के लिए आरटीओ को प्रतिवेदन भी भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...