पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Hoshangabad News Mp News Vegetable Market Is On The Road The Platforms Are Not Auctioned Again Cattle While Sitting

सड़क पर ही लग रहा सब्जी बाजार, चबूतरों की दोबारा नहीं हुई नीलामी, बैठे रहते मवेशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साप्तहिक सब्जी बाजार रविवार काे भी सड़काें पर लगाया गया। सतरास्ता, इब्राहिम चाैक, नेहरू पार्क, गांधी चाैक सहित शहर की मुख्य सड़क किनाराें पर सब्जी विक्रता बैठे रहे। हालांकि नपा के अतिक्रमण विराेधी दल ने मुनादी कराकर विक्रेताअाें काे सड़क किनारे से दुकानें हटाने की हिदायत दी। लेकिन विक्रेता डटे रहे। दरअसल सब्जी बाजार के चबूतराें का दाेबारा अावंटन का दावा एक बार फिर से फेल हाेता नजर अा रहा है। चबूतराें पर विक्रेताअाें ने बैठने से मना कर दिया है। नपा चबूतरे अावंटित किए लेकिन व्यवसायी चबूतराें पर नहीं बैठे फिर नपा ने चबूतराें का अावंटन निरस्त कर दिया। जिसके बाद पिछले चार हफ्ताें से नपा दावा कर रही है कि चबूतरे दाेबारा से अावंटित किए जाएंगे।

सब्जी विक्रेताअाें की माेनाेपाली

सब्जी मंडी के चबूतराें काे लेकर विक्रेताअाें की माेनाेपाली बताई जा रही है। दरअसल चबूतराें पर न बैठने काे लेकर शहर के सब्जी विक्रेता एक हाेकर विराेध कर रहे हैं। एेसे में नपा ने जाे पुराने अावंटन निरस्त किए हैं उनके एवज में नए विक्रेता नपा काे चबूतरे लेने के लिए नहीं मिल रहे हैं। हालांकि नपा यह दावा कर रही है कि चबूतराें काे दाेबारा से अावंटित किया जाएगा। लेकिन जब विक्रेता चबूतराें पर बैठने काे तैयार ही नहीं हाेंगे ताे चबूतरे अावंटन का लाभ नहीं हाेगा अाैर बाजार सड़काें पर ही लगता रहेगा।


होशंगाबाद। सड़क पर साप्तािहक सब्जी बाजार लगने के कारण मंडी में चबूतरे खाली पड़े रहे।

हिदायत दी गई है

पंकज बरगले, नपा अतिक्रमण दल प्रभारी
खबरें और भी हैं...