पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंगलवारा पार्किंग फ्री जोन, शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स बेसमेंट में खड़े होंगे वाहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मंगलवारा बाजार क्षेत्र में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए नपा ने पूरे मंगलवारा बाजार को पार्किंग फ्री जोन कर दिया है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने वाहन जय प्रकाश कस्तूरबा शॉपिंग कॉॅम्प्लेक्स के तहखाने में बने पार्किंग में खड़े करें। इसके लिए नपा ने शहर के मंगलवारा चौराहा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर नो पार्किंग के सूचना पटल लगाए हैं। बाजार में दुकानों के सामने और मुख्य रोड पर वाहन खड़े करने वाले नागरिकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहन जयप्रकाश कस्तूरबा कॉॅम्प्लेक्स के तहखाने में बनाए गए पार्किंग में खड़े करें। हालांकि नपा के द्वारा काफी दिनों से यह सूचना लोगों को दी जा रही है, इसके बाद भी लोग जहां वाहन खड़े करते आए हैं वहीं अपने वाहन खड़े कर रहे हैं।

पार्किंग स्थल पर ढाल अधिक

जयप्रकाश कस्तूरबा कॉम्पलेक्स के सबसे नीचे वाले तल में बनाए गए पार्किंग स्थल को लेकर लोगों का कहना है कि वहां ढाल अधिक होने से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके कारण कुछ लोग वहां अपने वाहन खड़े नहीं करना चाहते। नपा हालांकि मानती है कि कॉॅम्प्लेक्स के पार्किंग स्थल में जाने के लिए जो रास्ता बना हुआ है उसमें ढाल अधिक है। सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि तकनीकी शाखा को निर्देशित किया गया है कि वह इस ढाल में जितना संभव हो सुधार किया जाए। बाजार के दुकानदारों के साथ ही खरीदी करने आए लोग भी यही अपने वाहन खड़े करेंगे जो लोग नियमित रूप से यहां वाहन खड़े करेंगे उन्हें नपा पार्किंग शुल्क में रियायत दी जाएगी।

यह होती है परेशानी

शहर में मंगलवारा बाजार मुख्य बाजार क्षेत्र है यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। बाजार में किसी भी दुकान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग अपने वाहन दुकान के सामने मुख्य रोड पर खड़े कर देते हैं। वाहन खड़े हो जाने से पूरे बाजार में जाम लगा रहता है। मंगलवारा बाजार से ही मुख्य रोड गई है जिससे होशंगाबाद भोपाल पचमढ़ी छिंदवाड़ा नरसिंहपुर बरेली के लिए वाहन आते जाते हैं। जिसके कारण यहां दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

पिपरिया। जयप्रकाश कस्तूरबा काॅम्प्लेक्स के बेसमेंट में बना पार्किंग स्थल।
खबरें और भी हैं...