केसला के गांवों में पहुंची ग्राम संपर्क यात्रा, भरवाए फार्म
इटारसी| अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई ने गुरुवार काे ग्राम संपर्क यात्रा के तहत केसला विकासखंड के गांवों का दौरा किया। इस दाैरान वैश्य समाज के परिवारों से मुलाकात कर समाज के सदस्यों से फार्म भरवाएं। ग्राम संपर्क यात्रा को चार्टर प्रेसिडेंट चंद्रकांत अग्रवाल ने अपने निवास नवमीं लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम केसला, पथरोटा, सुखतवा, कालाआखर, चौकीपुरा सहित अन्य गांवों में ग्राम संपर्क यात्रा पहुंची अाैर सामाजिक बंधुअाें से संपर्क किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अजीत सेठी, प्रदीप अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संजय शिल्पी अाैर केसला ब्लाक के सामाजिक बंधु यात्रा में शामिल हुए। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल शिल्पी ने कहा यह अभियान वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई द्वारा परिवार पिकनिक और ग्राम संपर्क यात्रा के माध्यम से समाज को संगठन से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है। उन्हाेंने कहा इसका उद्देश्य जिले की सभी 8 तहसीलों में ग्राम संपर्क यात्राएं निकालकर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बसे वैश्यों को मुख्य धारा में लाकर सक्रिय करना है।