- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Hoshangabad News Mp News What Kind Of Awareness In The Painting The Railways Broke The Rules Showed The Passengers Traveling At The Train Gate
एेसी कैसी जागरूकता : पेंटिंग में रेलवे ने ही तोड़े नियम, ट्रेन के गेट पर सफर करते दिखाए यात्री
_photocaption_हाेशंगाबाद| रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए तमाम दावे करती है लेकिन खुद ही नियमों की अनदेखी करती है। होशंगाबाद स्टेशन पर यात्रियों की जागरुकता के लिए बनी वॉल पेंटिंग में ही यात्रियों को ट्रेन के गेट पर सफर करते दिखाया है। रेलवे के किसी अधिकारी की नजर तक इस पेंटिंग पर नहीं गई। अधिकांश यात्री कोच के गेट पर बैठकर यात्रा करते हैं और हादसे का शिकार हाेते हैं। रविवार को भी बाबई गुराडिया, बुदनी अाैर हाेशंगाबाद स्टेशन पर चलती ट्रेनाें से तीन यात्री गिर गए थे। इनमें दाे यात्री गेट के पास बैठे थे जिन्हें नींद का झाेंका अाया था। वहीं एक यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने में घायल हुआ था। अारपीएफ थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल पवारखेड़ा से बुदनी के बीच 8 यात्री नीचे गिरे थे। नर्मदा ब्रिज के पास उत्तर प्रदेश निवासी युवक गिरा था जिसके दाेनाें पैर कट गए थे। आरपीएफ थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने बताया यात्रियाें काे गेट पर नहीं बैठने के लिए समझाइश दी जाती है। कई यात्री नहीं बात मानते। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। *photocaption*