पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नर्मदा एक्सप्रेस से महिला का बैग चाेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चलती ट्रेन से यात्रियाें के माेबाइल अाैर बैग छीनकर भागने की वारदातें बढ़ रही हैं। एेसी ही एक घटना नर्मदा एक्सप्रेेस में हुई जब ट्रेन हाेशंगाबाद रेलवे स्टेशन पर अा रही थी। उसी समय एक बदमाश महिला यात्री का बैग झपटकर ले गया। ट्रेन में यात्रा कर रहे कंदेली जिला नरसिंहपुर के 39 वर्षीय नितिन कुमार जायसवाल ने बताया कि वे अपनी प|ी रेनू जायसवाल एवं मां कुसुम जायसवाल के साथ उज्जैन से नरसिंहपुर जा रहे थे। उनका रिजर्वेशन नर्मदा कोच नंबर एस-11 की बर्थ नं एक से तीन पर था। जब जायसवाल परिवार के सदस्य अपनी-अपनी बर्थ पर साे रहे थे। उसी समय ट्रेन के होशंगाबाद स्टेशन अाने के पहले रेणु का बैग छीनकर बदमाश चलती ट्रेन से कूद गया। बैग छीनने पर रेणु जाेर से चिल्लाईं पर बदमाश काेच से उतरकर भागने में सफल हाे गया। यात्रियाें ने बताया कि बदमाश 25 से 30 साल के बीच का युवक था जिसने काले कपड़े पहन रखे थे। इस घटना की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...