कुर्सी दाैड़ प्रतियाेगिता में महिलाअाें ने लिया हिस्सा
इटारसी| अंतरराष्टीय महिला दिवस पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की डीजल शेड शाखा ने महिलाअाें के लिए अांवलीघाट में कार्यक्रम का अायाेजन किया। डीजल शेड में कार्यरत महिलाएं बस द्वारा इटारसी से अांवलीघाट पहुंची। कार्यक्रम में महिलाअाें के लिए स्पीच, डांस, कुर्सी दाैड़ अाैर विभिन्न प्रतियाेगिताअाें का अायाेजन हुअा।