पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर-घर जाकर काेरोना वायरस से जागरूक करेंगी महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सारनी | शहर की जागरूक महिलाएं काेरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करेंगी। रविवार को महिलाओं की एक बैठक एबी टाइप कालोनी के लाॅन में हुई। महिलाओं ने इस मौके पर व्यक्तिगत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। टीम की संचिता गुप्ता ने बताया कि काेराेना वायरस से सभी डर रहे हैं, लेकिन इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। स्वच्छता और सुरक्षा के साथ रहने से संक्रमण से बचा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना तुलसी व नीम के काढ़े का सेवन करना चाहिए। बाजार में पांच प्रकार की तुलसी का अर्क भी उपलब्ध है। इसका सेवन भी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इस मौके पर महिलाओं ने समाज को इस तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया।
खबरें और भी हैं...